विज्ञापन

WELCOME TO U NEWS

चाइना की दादागिरी के खिलाफ तिब्बत यूथ कांग्रेस का ब्लैक हेट मार्च का दिल्ली मे समापन

दीपक कुमार त्यागी 

दिल्ली। अनैतिक रूप से चीन द्वारा कब्ज़ाये गए तिब्बत की सांस्कृतिक धरोहर नष्ट करने की चीन की हरकतों से त्रस्त तिब्बती जनता आजादी के संघर्ष के संदर्भ मे Tibbet Youth Congress के तत्वधान मे Black Hate March जो 31 मार्च को धर्मशाला हिमाचल प्रदेश से शुरू होकर 22 दिन चली लम्बी यात्रा का समापन मजनू का टीला दिल्ली मे किया गया, यात्रा का नेतृत्व नेतृत्व Tshiring Chomphel ( President TYC ) कर रहे थे,

इस पैदल यात्रा में लगभग 60-65 तिब्बत युवा कांग्रेस के महिला पुरुष कार्यकर्त्ताओ भागदारी की समापन भारत तिब्बत सहयोग मंच दिल्ली प्रान्त ने दिल्ली आगमन पर विभिन्न स्थानों पर पुष्प वर्षा द्वारा स्वागत किया, मंच के प्रांतीय अध्यक्ष प्रो रविन्द्र तेवतिया के दिशा निर्देश पर दिल्ली के सभी दायित्ववान कार्यकर्ताओ ने मिलकर सभी कार्यों को पूर्ण कर समापन सभा मे परिवर्तित कर दिया, सभी व्यस्थाओ के व्यवस्थित होने से सभी तिब्बत बस्ती मजनू का टीला के क्षेत्रवासियों के चेहरे पर खुशियाँ झलक रही थी, समापन सभा मे मंच पर  तिब्बत आचार्य फुनशोन्क यशी (निर्वाचित तिब्बत सरकार स्पीकर), इस्लामिक स्कॉलर,  राष्ट्रीय संघठन मंत्री पंकज गोयल, वरिष्ठ राष्ट्रीय महामंत्री रविन्द्र गुप्ता, कपिल त्यागी व कोषाध्यक्ष दीपक शर्मा, महिला विभाग की अध्यक्षा रेखा गुप्ता की गरिमामयी उपस्थिति रही। अपने अपने वक्तव्य मे सभी वक्ताओं ने चीन की नीतियों की भर्तसना कर भारत के तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की गलत नीतियों का परिणाम बताया, सभी ने जल्दी से जल्दी तिब्बत और मानसरोवर को चीन से मुक्त कराने की सामूहिक कसम लेकर संघर्ष को और तेज करने का संकल्प लिया। भारत -तिब्बत सहयोग मंच दिल्ली प्रान्त के सभी पदाधिकारी डॉ पूनम, प्रदीप अग्रवाल,  राजन जी, संदीप त्यागी उपाध्यक्ष व इंचार्ज मिडिया विभाग 

भारत तिब्बत सहयोग मंच दिल्ली प्रान्त, अजय, ललित जादौन, सुशील कौशिक, अनंगपाल, राजकुमार प्रधान आदि लोग उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments