जूनिया। राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, जूनिया में शिक्षक दिवस समारोह बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
इस अवसर पर भारत विकास परिषद, महाराणा प्रताप शाखा, केकड़ी द्वारा विद्यालय के समस्त शिक्षकों का अपर्णा ओढ़ाकर एवं कलम भेंट कर अभिनंदन किया गया।
*प्रतिभावान छात्राओं का सम्मान*
परिषद के सदस्यों द्वारा विद्यालय की प्रतिभावान छात्राओं - नंदनी लोहार, अंजलि हिनोनिया, सिमरन तंवर, अस्मिता आचार्य, दीक्षिता जैन, सुशीला धाकड़, मीनाक्षी धाकड़, अन्वेषा धाकड़, खुशबू वैष्णव, नंदनी रेगर एवं प्रिया रेगर को सम्मानित किया गया। साथ ही खेल प्रतिभाओं कल्पना वैष्णव व पायल धाकड़ को भी सम्मानित किया गया।
*गुरु महिमा पर प्रकाश*
विज्ञान शिक्षिका श्रीमती रेखा चौधरी ने अपने संबोधन में गुरु की महिमा पर प्रकाश डालते हुए कहा कि गुरु ही छात्र-छात्राओं को मार्गदर्शन देते हैं और प्रेरित करते हैं, अतः हमें सदा गुरुओं का सम्मान करना चाहिए।
विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री श्रीधर जाट ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर भारत विकास परिषद, केकड़ी के अध्यक्ष श्री विकास जैन, सचिव श्री जगदीश पारीक, प्रकल्प प्रभारी श्री अशोक कुमार पांचाल, मेडिकल टीम से श्री पुरुषोत्तम शर्मा व श्री चेतन प्रकाश कुमावत उपस्थित रहे।
मेडिकल टीम प्रभारी श्री पुरुषोत्तम शर्मा व श्री चेतन प्रकाश कुमावत ने आपातकालीन स्थिति में सी.पी.आर. देने की विधि व उसके महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
कार्यक्रम में श्रीमती मैना जांगिड़, सुनीता माहेश्वरी, उर्मिला शर्मा, रोशन आरा, सीमा यादव, मंजू लाखावत, सीमा शर्मा, जयराज शर्मा, शिशुपाल नागर, कुसुम देवी, लाला राम, दिलखुश चौधरी सहित समस्त स्टाफ मौजूद रहा। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती ललिता जाट ने किया।
*छात्राओं ने संभाला विद्यालय संचालन*
आज कक्षा 12 की छात्राओं ने सुबह प्रार्थना सभा से लेकर विद्यालय संचालन सहित शिक्षक की विभिन्न गतिविधियों का संचालन किया।
इस अवसर पर छात्राओं सुशीला धाकड़, इकरा अंसारी, भावना योगी एवं पंखुड़ी खटीक ने गुरु की महत्ता पर अपने विचार व्यक्त किए। छात्रा अनु केवट, अनीता गुर्जर, आरती वर्मा, आचुकी, प्रिया एंड पार्टी तथा प्रिया बैरवा ने एक से बढ़कर एक नृत्य प्रस्तुत किए।
प्रधानाचार्य का किरदार छात्रा वंदना आचार्य ने निभाया, जबकि कार्यक्रम का संचालन छात्रा कोमल चौधरी ने किया।



0 Comments