हरिद्वार। प्रख्यात लेखिका, शिक्षिका एवं मानसरोवर साहित्य अकादमी, राजस्थान की पदाधिकारी श्रीमती रश्मि पोखरियाल को 'काशी हिन्दी विद्यापीठ' द्वारा प्रतिष्ठित 'विद्या-वाचस्पति' (Vidya-Vachaspati Honorary Award) की मानद उपाधि से अलंकृत किया गया है।
हरिद्वार में दिव्य गंगा सेवा मिशन के तत्वावधान में आयोजित 'दिव्य गंगा महोत्सव एवं साहित्यिक कुंभ - 2026' के भव्य मंच पर उन्हें यह सम्मान प्रदान किया गया। काशी हिन्दी विद्यापीठ की अकादमिक परिषद की अनुशंसा पर यह मानद उपाधि श्रीमती पोखरियाल को उनकी सुदीर्घ हिन्दी सेवा, उत्कृष्ट सारस्वत साधना, शैक्षिक पटुता तथा राष्ट्रीय स्तर पर शोध व समाज सेवा कार्यों में दिए गए अमूल्य योगदान के लिए दी गई है।
कार्यक्रम के दौरान मंच पर उपस्थित गणमान्य अतिथियों, साहित्यकारों एवं शिक्षाविदों द्वारा उन्हें शॉल, प्रशस्ति-पत्र एवं स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया।
श्रीमती पोखरियाल की इस विशिष्ट उपलब्धि पर मानसरोवर साहित्य अकादमी परिवार सहित विभिन्न साहित्यिक संस्थाओं, प्रबुद्धजनों एवं शिक्षा जगत से जुड़े सहयोगियों ने उन्हें हार्दिक बधाई प्रेषित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

0 Comments