विज्ञापन

WELCOME TO U NEWS

देशभक्ति और उत्साह के साथ निकाली गई तिरंगा यात्रा


*"भारत माता की जय" के नारों से गूंजा गांव*  


पन्ना पवई।* स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में शासकीय माध्यमिक शाला नारायणपुरा में गुरुवार को "तिरंगा यात्रा" का आयोजन पूरे देशभक्ति और उत्साह के साथ किया गया।  

यात्रा की शुरुआत विद्यालय से हुई। हाथों में तिरंगा लिए छात्र-छात्राएं "वंदे मातरम" और "भारत माता की जय" के उद्घोष के साथ मुख्य मार्गों से गुजरे।  

*संदेश*: शिक्षकों ने राहगीरों को "हर घर तिरंगा" अभियान से जोड़ते हुए घरों पर तिरंगा लगाने की अपील की।   

शिक्षक *सतानंद पाठक* ने कहा - _"यह तिरंगा यात्रा हमें अपने कर्तव्यों और देश की एकता की याद दिलाती है। तिरंगा हमारी पहचान है।"_  

सरपंच और ग्रामवासियों ने यात्रा का जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। अंत में सभी ने राष्ट्रगान गाकर "देश सेवा" का संकल्प लिया।  आज की कार्यक्रम में प्रधानाध्यापक श्रीमती माया खरे अतिथि शिक्षक आसिफ खान ग्राम पंचायत के सचिव पांडे जी शामिल रहे

Post a Comment

0 Comments