लखनऊ: स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर प्रिंट मीडिया वर्किंग जर्नलिस्ट एसोसिएशन के तत्वावधान में हजरतगंज स्थित दारुलशफा परिसर में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा पूरे सम्मान और गरिमा के साथ फहराया गया। इस गरिमामयी समारोह में बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक, वरिष्ठ पत्रकार, समाजसेवी और साहित्य जगत से जुड़े प्रख्यात कवि एवं कवयित्री शामिल हुए।
ध्वजारोहण के उपरांत राष्ट्रगान का सामूहिक गायन किया गया। उपस्थित सभी लोगों ने तिरंगे को सलामी देकर देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। कार्यक्रम के दौरान मशहूर गायक जावेद गौरी ने देशभक्ति के तराने प्रस्तुत कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया, वहीं कवियों और कवयित्रियों ने अपनी रचनाओं के माध्यम से देशप्रेम का संदेश दिया।
कार्यक्रम में एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अज़ीज़ सिद्दीकी और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. रीमा सिन्हा ने आए हुए अतिथियों का स्वागत किया। इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव अमित घोष, भाजपा उत्तर प्रदेश के उपाध्यक्ष बृज बहादुर, पंडित दीनदयाल उपाध्याय सेवा प्रतिष्ठान के अध्यक्ष प्रवीण मिश्रा, भाजपा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ लखनऊ के अध्यक्ष शादाब आलम, अधिवक्ता मोहम्मद वसीम सिद्दीकी और वरिष्ठ पत्रकार परवेज़ अख़्तर सहित कई विशिष्ट वक्ताओं ने सभा को संबोधित किया। वक्ताओं ने स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों के बलिदान को नमन करते हुए नई पीढ़ी को राष्ट्रीय पर्वों के महत्व से अवगत कराने का संदेश दिया।
मुख्य समारोह के पश्चात उत्तर प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष बृज बहादुर के नेतृत्व में एक भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा और मुख्य आयोजन में अपर मुख्य सचिव अमित घोष, राष्ट्रीय अध्यक्ष अज़ीज़ सिद्दीकी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. रीमा सिन्हा, बृज बहादुर, प्रवीण मिश्रा, शादाब आलम, मोहम्मद वसीम सिद्दीकी, परवेज़ अख़्तर, अतीक शाह, डॉ. खुशनुमा अतीक, सय्यद इकबाल, आफ़ाक़ मंसूरी, सिराज, राकेश चौहान, अनवर आलम, मुंशीर अहमद, एन. आलम, इकराम गुड्डू, शादाब रज़ा, भानु प्रताप सिंह, ज़ुबैर अहमद और गायक जावेद गौरी सहित विभिन्न कवि, कवयित्री गिरिराज शर्मा, संध्या श्रीवास्तव, गीता सक्सेना, विभा प्रकाश, उपमा आर्या सहर, दीनबंधु आर्या, उमा लखनवी, मनोरमा श्रीवास्तव, रश्मि सिंह, गरिमा पंत, सरोज बाला सोनी, रजनी कुमारी, प्रो. जहां आरा, मंजुषा श्रीवास्तव और डॉ. स्वाति पाण्डेय प्रीत ने अपनी सहभागिता दर्ज कराई।
समारोह के दौरान उपस्थित लोगों ने एक-दूसरे को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं और मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया। अंत में राष्ट्रीय अध्यक्ष अज़ीज़ सिद्दीकी एवं उपाध्यक्ष डॉ. रीमा सिन्हा ने सभी अतिथियों और सहभागियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का समापन देश की एकता, अखंडता और आपसी भाईचारे को सुदृढ़ करने के संकल्प के साथ हुआ।

0 Comments