*जूनिया, [जिला-अजमेर]* | राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय जूनिया में विद्यार्थियों को शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से स्कूल बैग और आवश्यक अध्ययन सामग्री का वितरण किया गया।
विद्यालय में कार्यरत अध्यापिका *सीमा यादव* ने कक्षा 1 के सभी विद्यार्थियों तथा अन्य जरूरतमंद विद्यार्थियों को स्कूल बैग एवं पढ़ाई से जुड़ी जरूरी सामग्री प्रदान की।
इसी क्रम में विद्यालय में पूर्व में कार्यरत रहीं व्याख्याता *भावना पारीक* द्वारा जरूरतमंद विद्यार्थियों के लिए कॉपियाँ भिजवाई गईं। इन कॉपियों का वितरण स्थानीय प्रशासन के सहयोग से विद्यार्थियों को किया गया।
इस अवसर पर विद्यालय के *प्रधानाचार्य श्रीधर जाट* ने कहा कि बच्चों को शिक्षा के लिए आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। इसी भावना से प्रेरित होकर विद्यालय के शिक्षक समय-समय पर विद्यार्थियों की पढ़ाई के लिए आवश्यक सामग्री का वितरण करते हैं।
*उप प्रधानाचार्य मीना जांगिड़* ने विद्यार्थियों को शिक्षा के प्रति गंभीर रहने और उपलब्ध संसाधनों का सदुपयोग करने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम में *सुनीता माहेश्वरी, ललिता जाट, उर्मिला शर्मा, रोशन आरा, रेखा चौधरी, जयराज शर्मा, शिशुपाल नगर, राजेश कुमार मीणा, मंजू लखावत, विमला पारीक, सीमा शर्मा, आशा मीणा, कुसुम देवी* सहित विद्यालय स्टाफ उपस्थित रहा।
शिक्षकों की इस पहल की अभिभावकों और ग्रामीणों ने सराहना की।
---

0 Comments