गंगानगर/राजस्थान:
मानसरोवर साहित्य अकादमी, राजस्थान के तत्वावधान में आयोजित राष्ट्रीय कहानी प्रतियोगिता के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। प्रतियोगिता में देशभर से सैकड़ों साहित्यकारों और नवोदित लेखकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी एक से बढ़कर एक उत्कृष्ट रचनाएँ भेजीं।
अकादमी के संस्थापक व प्रबंधक मानसिंह सुथार और आयोजन कर्ता मंशा वर्मा ने संयुक्त रूप से जानकारी देते हुए बताया कि प्राप्त सभी प्रविष्टियों का निष्पक्ष मूल्यांकन करने के पश्चात 'टॉप 20 विजेताओं' और 10 साहित्यकारों को 'मानसरोवर कहानी नवरत्न सम्मान' के लिए चुना गया है।
प्रतियोगिता के 'टॉप 20' विजेताओं में वरदान जिंदल (तुम, मैं और जलेबी), सपना गुप्ता (प्रेम की शक्ति), सीमा जैन 'निसर्ग' (सफ़र दिल के अद्भुत मोड़ पर), मनोज अशोक सुगंधी (पेड़ की वसीयत), महेश शर्मा (बिखरा हुआ सुख), डॉ. स्वर्ण लता 'सोन कोकिला', रेखा मित्तल, नीतू सिंह, विजय श्रीवास्तव, मीनाक्षी पारीक, पूनम भारद्वाज, रेखा जैन, मीना भट्ट, विजयलक्ष्मी 'अनाम' अपराजिता, संगीता बिंदल, रेखा जोशी, वीरेंद्र जैन 'माहिर', पुष्पा पाठक, मोना बंसल एवं कुमार हरीश 'अमित' उपाध्याय शामिल हैं। इन सभी 20 विजेताओं की कहानियों को अकादमी द्वारा शीघ्र प्रकाशित होने वाली पुस्तक में स्थान दिया जाएगा।
इसके अलावा साहित्य में उत्कृष्ट योगदान हेतु ममता महात्मा 'विजिता', सिद्धि ब्रिज रतले, बी. कृष्णा नेगी, प्रकाश कुमार यादव, ऋत्विक, डॉ. मंजू गुप्ता, आशा मानधन्या, पूनम रामजी पांडेय, दीपा सिंह गौतम और नंदकिशोर बहुखंडी को 'मानसरोवर कहानी नवरत्न सम्मान' व विशेष प्रमाण-पत्र से अलंकृत किया गया है।
कार्यक्रम सहयोगी दिनेश कुमार कीर एवं मानसरोवर साहित्य अकादमी परिवार ने सभी चयनित रचनाकारों को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल साहित्यिक भविष्य की कामना की है।

0 Comments