विज्ञापन

WELCOME TO U NEWS

शासकीय माध्यमिक शाला नारायणपुरा में मनाया 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस

 पन्ना ,पवई, शासकीय माध्यमिक शाला नारायणपुरा में 80वां स्वतंत्रता दिवस बड़े ही धूमधाम और देशभक्ति के साथ मनाया गया।

विद्यालय परिसर में सुबह 8 बजे मुख्य अतिथि ग्राम सरपंच श्रीमती उर्मिला तिवारी द्वारा ध्वजारोहण किया गया। इसके बाद सभी छात्रों, शिक्षकों और ग्रामीणों ने एक साथ राष्ट्रगान गाया। शहीद वीरों को नमन कर दो मिनट का मौन रखा गया।

कार्यक्रम में बच्चों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां दीं। छात्राओं ने देशभक्ति समूह नृत्य, भाषण और कविता पाठ किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शिक्षक *सतानंद पाठक* ने कहा कि, _"आजादी हमें आसानी से नहीं मिली, इसके लिए लाखों वीरों ने अपना बलिदान दिया है। हम सभी का कर्तव्य है कि हम शिक्षा, स्वच्छता और एकता से देश को आगे बढ़ाएं।"_

विद्यालय की  प्रधानाध्यापक श्रीमती माया खरे ने बच्चों को "हर घर तिरंगा, स्वच्छ भारत और नशा मुक्त समाज" की शपथ दिलाई। अंत में प्रतिभावान बच्चों को पुरस्कृत किया गया, मिष्ठान वितरण और "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के तहत पौधारोपण किया गया। प्राथमिक शाला नारायणपुरा प्राथमिक शाला, टिकुरा मजरा , माध्यमिक शाला हंस वाहिनी के छात्र-छात्राएं शामिल रहे आज की कार्यक्रम में मुख्य रूप से आसिफ खान, भरत कुमार पाठक ,राजेश कुमार पाठक, सीमा तिवारी, विवेक सिंह, गजेंद्र रिछारिया ,एवं  पंचायत प्रतिनिधि, पालक शिक्षक संघ एवं ग्रामवासी शामिल रहे ।

Post a Comment

0 Comments