पन्ना, पवई।* शासकीय माध्यमिक शाला नारायणपुरा में आज रक्षाबंधन का पर्व बड़े उत्साह के साथ मनाया गया।
विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने एक-दूसरे को राखी बांधकर भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को मजबूत किया। इस दौरान बच्चों के चेहरों पर खुशी और उत्साह देखने लायक था।
शिक्षक *सतानंद पाठक* ने बताया कि बच्चों को अपनी संस्कृति से जोड़ने के लिए विद्यालय में इस तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। बच्चों ने हस्तनिर्मित राखियों का उपयोग कर स्वदेशी को बढ़ावा देने का संदेश भी दिया।
राखी बांधने के बाद बच्चों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराया और हमेशा एक-दूसरे की मदद करने का वादा किया। आज के कार्यक्रम में प्रधानाध्यापक श्रीमती माया खरे, शिक्षका अंकिता जैन, शिक्षक विवेक सिंह, अतिथि शिक्षक आसिफ खान, समाजसेवी रमेश दुबे एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे

0 Comments