विज्ञापन

WELCOME TO U NEWS

क्रिकेट - दिल्ली प्रीमियर लीग में सेंट्रल दिल्ली क्वींस की धमाकेदार जीत

टॉप टीम नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स को रोमांचक मुकाबले में 3 रन से हरा कर जीत अपने नाम की 

शशांक त्यागी 

नई दिल्ली। दिल्ली प्रीमियर लीग में 27 अगस्त 2026, गुरुवार को सेंट्रल दिल्ली क्वींस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पूल की शीर्ष टीम नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स को बेहद रोमांचक मुकाबले में 3 रन से हराकर बड़ी और आत्मविश्वास बढ़ाने वाली जीत दर्ज की। 

अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली में खेले गए मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए सेंट्रल दिल्ली क्वींस ने निर्धारित 20 ओवर में 125/7 रन बनाए।


टीम की पारी में मोनिका ने 47 रन (42 गेंद) और आरुषि गोयल 22 रन दीक्षा शर्मा 16 रन बनाकर टीम को चुनौतीपूर्ण स्कोर तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

वहीं 125 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स की टीम ने पूरे 20 ओवर में 122/5 रन बनाए, जिसमे कप्तान आयुषी सोनी 51 रन और शिवि शर्मा 31 रन का योगदान दिया सेंट्रल दिल्ली क्वींस की गेंदबाजों और क्षेत्ररक्षकों ने दबाव के क्षणों में शानदार संयम दिखाते हुए विपक्षी टीम को लक्ष्य से 3 रन दूर रोक दिया।

सेंट्रल दिल्ली क्वींस की ओर से विकेट लेते हुए मैच का रुख बदल दिया। जिसमे सुमिती सोनी ने 4 ओवर में 15 रन देकर 1 सफलता, निधि महतो 4 ओवर में 19 रन देकर 1 सफलता और दीक्षा शर्मा ने 24 रन देकर एक सफलता अर्जित की  टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई।

यह जीत सेंट्रल दिल्ली क्वींस के लिए इसलिए भी खास रही क्योंकि टीम ने पूल की शीर्ष टीम नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स के खिलाफ दबाव भरे मुकाबले में शानदार मानसिक मजबूती और टीमवर्क का प्रदर्शन किया।

सेंट्रल दिल्ली क्वींस की यह जीत टीम के बढ़ते आत्मविश्वास और प्रतियोगिता में मजबूत दावेदारी का स्पष्ट संकेत है। आखिरी गेंद तक चले इस मुकाबले में क्वींस ने साबित किया कि बड़े लक्ष्य से ज्यादा महत्वपूर्ण होता है दबाव में सही फैसले लेना और आखिरी क्षण तक मुकाबला करना।

```html Central Delhi Queens - Image Slider
Central Delhi Queens

स्टार परफॉर्मर्स और मैच मोमेंट्स

दिल्ली प्रीमियर लीग की शानदार झलकियां

मोनिका की तूफानी पारी

शानदार बल्लेबाजी प्रदर्शन

47 (42) 6 चौके लगाये

सुमिती सोनी की गेंदबाजी

किफायती व घातक स्पेल

4-0-15-1 इकोनॉमी: 3.75

जीत का जश्न

टीम वर्क और शानदार एकजुटता

CHAMPIONS यूनाइटेड स्पिरिट

आरुषि गोयल

ऑल-राउंडर स्टार

KEY PLAYER सेंट्रल दिल्ली क्युइन्स

पावर हिटिंग गेम

आक्रामक शॉट सिलेक्शन

POWER MATCH बाउंड्री स्पेशल
```

Post a Comment

0 Comments