बैडमिंटन चैंपियनशिप में कई खिलाड़ियों ने बनाई जगह
दिनांक - 03.02.2026
केकड़ी । कस्बे के पटेल स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में हार्दिक मेमोरियल संस्थान एवं हार्दिक स्पोर्ट्स एकेडमी के संयुंक्त तत्वावधान में चल रही प्रथम राज्य स्तरीय बैडमिंटन चैंपियनशिप के दूसरे दिन मंगलवार को हुए अंडर 15 वर्ष के मुकाबलों में आयुष सिंह, हार्दिक कारिहा, कार्तिक जैन, अमन गुर्जर, हिमांश, रुद्रप्रताप सिंह, जहीर खान और मनीष चौधरी ने क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।
संस्थान के सचिव अरविन्द अग्रवाल ने बताया कि अंडर 19 वर्ष में जयेश कारिहा, प्रियांश शर्मा, मनीष चौधरी, रजत प्रताप सिंह, पीयूष विजयवर्गीय, पारस यादव, आयुष चौधरी और दीपक मूलचंदानी और महिला वर्ग में आयुषी कंवर, आकाश गोयल, कृष्णा जाट, आबिदा अली, आद्या जैन, सकीना सैयद, सीमा कुमारी ने क्वार्टर फाइनल में स्थान बनाया। इसके पश्चात आयुषी कंवर और आबिदा अली व आद्या जैन और सीमा कुमारी के बीच हुए सेमीफाइनल मुकाबलों में आबिदा अली और सीमा कुमारी ने फाइनल में अपना स्थान पक्का किया।
इसी प्रकार युगल वर्ग के अंडर 19 वर्ष में हुए क्वार्टर फाइनल मुकाबलों में आयुष सिंह-मनीष चौधरी, हार्दिक कारिहा-तनय माधवानी, कार्तिक जैन-हिमांशी मनचंदा, जबीर खान-अमन गुर्जर, अंडर 19 वर्ष में दीपेश मूलचंदानी-जयेश कारिहा, रोहित चौधरी-पीयूष विजयवर्गीय, पारस यादव-लक्की राठौड़, आयुष सिंह-मनीष चौधरी, ओपन वर्ग में रोहित चौधरी-पीयूष विजयवर्गीय, प्रियांश शर्मा-मनीष चौधरी, पारस यादव-राहुल मालावत और पारस आडवाणी-नितेश जगरवाल की जोड़ी ने जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
इस दौरान प्रभा गर्ग, स्नेहलता शर्मा, नीलिमा अग्रवाल, मीता व्यास, बीना अग्रवाल, निकिता गोयल, पूजा चौकडीवाल, मीनाक्षी फतेहपुरिया, नेहा पाराशर का विशेष सहयोग रहा।


0 Comments