राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय जूनिया की जरूरतमंद विद्यार्थी आरुषि साहू कक्षा-9 को हेल्प सेवा संस्था जरखोदा जिला-बूंदी की तरफ से जिनके प्रेरणा स्रोत गणेशराम गुर्जर सेवानिवृत कनिष्ठ सहायक लसाडिया निवासी रहे। अपनी पढ़ाई को नियमित रूप से जारी रख सके इस हेतु एक पढ़ाई का किट जिसमें 9 रजिस्टर, 35 पेन, 10 पेंसिल, 5 इरेज़र, 5 स्केल, ज्यामितीय बॉक्स, एक बैग, डॉक्यूमेंट फाइल, स्टडी टेबल, पानी की बोतल आदि सामग्री प्रदान की गई। स्थानीय विद्यालय प्रधानाचार्य श्रीधर जाट सहित विद्यालय परिवार ने हेल्प सेवा संस्था जरखोदा, जिला बूंदी एवं प्रेरणा स्रोत गणेश राम गुर्जर का आभार एवं धन्यवाद प्रदान किया उपप्रधानाचार्य मेना जांगिड़ ने बताया कि इसी प्रकार से अन्य लड़कियां भी नियमित रूप से विद्यालय आकर पढ़ाई करेगी तो प्रोत्साहन प्रदान किया जाएगा। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती विमला पारिक अध्यापक ने किया। इस अवसर पर सुनीता माहेश्वरी, ललिता जाट, राजेश कुमार मीणा, उर्मिला शर्मा, रेखा चौधरी, रोशन आरा, सीमा यादव, मंजु लखावत, शिशुपाल नागर, आशा मीणा, जयराज शर्मा, नीरज धाबाई, कुसुम देवी, लालाराम गुर्जर आदि विद्यालय स्टाफ उपस्थित रहा।

0 Comments