*जुनियां, 29 जुलाई 2026:* अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ राजस्थान (विद्यालय शिक्षा) संकुल एवं अध्ययनरत छात्र परिषद, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय जुनियां के तत्वावधान में गुरु पूर्णिमा के पावन पर्व पर गुरु वंदन अभिनंदन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य कमल किशोर अग्रवाल, उपप्रधानाचार्य जितेन्द्र सिंह शक्तावत एवं प्रहलाद मीणा द्वारा मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन एवं गुरु वंदना के साथ हुआ।
इस अवसर पर छात्र-छात्राओं एवं पूर्व छात्र परिषद द्वारा विद्यालय परिवार के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं का अभिनंदन किया गया।
*मेधावी छात्रों को पारितोषिक*
गुरु पूर्णिमा कार्यक्रम में एसडीएमसी, एसएमसी एवं विधायक प्रतिनिधिगण कमलेश कुमार माली की उपस्थिति में विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले 18 छात्र-छात्राओं को 500-500 रुपये का पारितोषिक प्रदान किया गया।
*बालिका हॉकी टीम को मिली 16 हजार की किट*
विद्यालय में नवगठित बालिका हॉकी टीम को भामाशाह सहयोग से विधायक प्रतिनिधि घनश्याम गौड एवं कमलेश कुमार सैनी द्वारा 16 हजार रुपये की हॉकी किट प्रदान की गई।
*शिक्षाविदों एवं अधिकारियों का सम्मान*
कार्यक्रम में अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ राजस्थान (विद्यालय शिक्षा) , अजमेर जिले के पूर्व उपाध्यक्ष एवं व्याख्याता वीरेन्द्र कुमार स्वर्णकार, संकुल प्रभारी एवं उपप्राचार्य बसन्त कुमार खाती, त्रिलोक चंद, वरिष्ठ शारीरिक शिक्षक दिनेश कुमार चौहान, वरिष्ठ अध्यापक रामगोपाल धाकड़, सीताराम मीणा, प्रीति झंवर, आशा पारीक, आशा जैन, प्रयोगशाला सहायक आशुतोष कुमार धाकड़, मुकेश कुमार वर्मा, पंचायत शिक्षक जितेन्द्र सिंह भाटी, डिम्पल शर्मा ने सहभागिता की।
शाला संबलन कार्यक्रम में पधारे अतिरिक्त ब्लॉक शिक्षा अधिकारी केकड़ी बहादुर सिंह शक्तावत एवं आरपी रामनिवास कुमावत का भी अभिनंदन किया गया।
कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्य कमल किशोर अग्रवाल ने भामाशाहों एवं विधायक प्रतिनिधियों का आभार व्यक्त करते हुए सफल आयोजन के लिए सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया।
---





0 Comments