वसुंधरा, गाजियाबाद, 28 मार्च 2026। वसुंधरा क्षेत्र के सेक्टर-6 स्थित एल जी एफ (वन मार्ट) पर शिव गुरु चिंतन धारा फाउंडेशन के तत्वावधान में निर्धन एवं असहाय नागरिकों के लिए एक निःशुल्क स्वास्थ्य सेवा शिविर का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। जनता मेडिकोज सेक्टर 5 वसुंधरा का विशेष सहयोग प्राप्त हुआ
इस शिविर में वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. डी.के. पंवार (एम.बी.बी.एस., एम.डी.) सहित अन्य अनुभवी चिकित्सकों द्वारा रोगियों का परीक्षण किया गया तथा उन्हें आवश्यक परामर्श एवं निःशुल्क औषधियाँ वितरित की गईं।
शिविर के दौरान रक्तचाप (ब्लड प्रेशर), थायरॉयड एवं सामान्य स्वास्थ्य संबंधी जांच की समुचित व्यवस्था की गई। इस अवसर पर बड़ी संख्या में क्षेत्रवासियों ने उपस्थित होकर स्वास्थ्य लाभ प्राप्त किया।
कार्यक्रम में सामाजिक एवं धार्मिक क्षेत्र से जुड़े गणमान्य व्यक्तियों की भी सहभागिता रही। उपस्थित नागरिकों ने फाउंडेशन द्वारा किए जा रहे इस जनसेवा कार्य की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया।
फाउंडेशन के प्रतिनिधियों ने बताया कि संस्था भविष्य में भी इसी प्रकार के स्वास्थ्य एवं सामाजिक सेवा कार्य निरंतर संचालित करती रहेगी, जिससे अधिक से अधिक जरूरतमंद लोगों को लाभ मिल सके।
वसुंधरा में आयोजित निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में उपस्थित चिकित्सक एवं शिव गुरु चिंतन फाउंडेशन के कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सदस्य एवं सहयोगी।

0 Comments