विज्ञापन

WELCOME TO U NEWS

हिंदी गौरव सम्मान 2026 से सम्मानित हुए दिनेश कुमार कीर

दुबई, 15 मार्च 2026 - अंतरराष्ट्रीय साहित्य अर्पण संस्था, दुबई द्वारा आयोजित एक भव्य समारोह में अजमेर जिले के साहित्यकार दिनेश कुमार कीर को प्रतिष्ठित 'हिंदी गौरव सम्मान 2026' से सम्मानित किया गया। इस सम्मान के लिए कीर को उनकी साहित्यिक और सामाजिक सेवाओं के लिए चुना गया है।

समारोह में देश-विदेश से जुड़े हिंदी सेवकों ने भाग लिया और कीर के योगदान की सराहना की। कीर इससे पहले भी कई संस्थाओं द्वारा सम्मानित हो चुके हैं, जिनमें 'मातृभाषा रत्न सम्मान', 'मानसरोवर गौरव सम्मान', 'उन्ना गौरव सम्मान', 'कोरोना योद्धा सम्मान' और 'टीचर इनोवेशन अवार्ड' शामिल हैं।

कीर के मित्रों, परिचितों और रिश्तेदारों ने उन्हें इस नवीन सम्मान के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की हैं और उनकी साहित्यिक और सामाजिक सेवाओं की प्रशंसा की है।

Post a Comment

0 Comments