*पन्ना।* विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर *5 जून 2026* को शासकीय माध्यमिक शाला नारायणपुर के शिक्षक *सतानंद पाठक* को "पर्यावरण गौरव सम्मान" से सम्मानित किया गया।
यह सम्मान *अनुपम शर्मा, वनमंडलाधिकारी, दक्षिण वन मंडल पन्ना* के द्वारा प्रदान किया गया।
शिक्षक सतानंद पाठक ने पर्यावरण संरक्षण में अनुकरणीय कार्य किए हैं। उन्होंने "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के तहत विद्यालय और ग्राम में 500 से अधिक पौधे लगवाए।
*गर्मी के मौसम में पक्षियों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था* कर उन्होंने जीवदया का भी उदाहरण प्रस्तुत किया। इसके साथ ही ग्रामीणों को जल संरक्षण, वृक्षारोपण और प्लास्टिक मुक्त गांव बनाने के लिए लगातार जागरूक भी किया जा रहा है।
इस अवसर पर वनमंडलाधिकारी अनुपम शर्मा ने कहा कि _"सतानंद पाठक जैसे शिक्षक बच्चों के साथ-साथ समाज को भी पर्यावरण के प्रति जागरूक कर रहे हैं। यह कार्य सराहनीय है।"_
सम्मान मिलने पर विद्यालय परिवार, जिला आनंदम टीम और ग्रामवासियों ने शिक्षक को बधाई दी।

0 Comments