विज्ञापन

WELCOME TO U NEWS

पशुपालक आपातकालीन चिकित्सा सेवाओं के लिए 1962 टोल-फ्री नंबर पर कॉल कर सेवाएं प्राप्त कर सकेंगे

पशुपालक आपातकालीन चिकित्सा सेवाओं के लिए 1962 टोल-फ्री नंबर पर कॉल कर सेवाएं प्राप्त कर सकेंगे

सावर, 9 अक्टूबर को राजस्थान में मोबाइल वेटरनरी यूनिट के कॉल सेंटर का उद्घाटन जयपुर में माननीय मंत्री श्री जोराराम कुमावत द्वारा किया गया। इससे पहले, 24 फरवरी को एम्बुलेंस सेवा का शुभारंभ माननीय मुख्यमंत्री द्वारा किया गया था।

सावर, एम्बुलेंस सेवा

पशुपालन विभाग सावर के ब्लॉक पशु चिकित्सा अधिकारी  डॉ अनिल कुमार जांगिड़ ने बताया कि सावर ब्लॉक में 1 वाहन कार्यरत हैं, जो अब तक प्रतिदिन दो गांवों में शिविर लगाते थे। आज से कॉल सेंटर के शुरू हो जाने पर पशुपालक आपातकालीन चिकित्सा सेवाओं के लिए 1962 टोल-फ्री नंबर पर कॉल कर सेवाएं प्राप्त कर सकेंगे।

वाहन में पशुचिकित्सक, डॉ.भंवर लाल कुमावत, तकनीकी कर्मचारी (पशुधन सहायक), सुशील कुमार जाट, ड्राइवर सुशील कुमार कीर होंगे।

 इसके अलावा, इन वाहनों में 73 प्रकार की दवाइयां और चिकित्सा उपकरण मौजूद रहेंगे। ये वाहन प्रतिदिन सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक बिना किसी शुल्क के अपनी सेवाएं प्रदान करेंगे।

Post a Comment

0 Comments