विज्ञापन

WELCOME TO U NEWS

राज्य स्तरीय 'शिक्षक गौरव सम्मान 2026' के लिए शिक्षिका चौधरी का चयन

प्रदेशभर के 50 शिक्षकों का होगा सम्मान

दिनांक - 30.08.2026

केकड़ी | शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने व सामाजिक सरोकारों में सक्रिय भूमिका निभाने वाली राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय मण्डा की शिक्षिका सुनिता चौधरी को राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान से नवाजा जाएगा। 

मानव जन जागृति संस्थान जयपुर की ओर से द्वितीय राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह छह सितम्बर को चौमूं में आयोजित होगा। इसके लिए प्रदेश भर से 491 आवेदन प्राप्त हुए थे। मूल्यांकन के बाद शिक्षा में उल्लेखनीय सेवाओं के आधार पर विभिन्न जिलों के 50 शिक्षकों का चयन किया गया है, जिनमें राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय मण्डा की अध्यापिका सुनिता चौधरी भी शामिल है। 

शिक्षिका चौधरी का चयन शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान तथा सामाजिक दायित्वों के प्रति समर्पण को देखते हुए किया गया है। संस्थान प्रदेशाध्यक्ष सौदागर कांदेला ने पत्र के माध्यम से चौधरी को सम्मान की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि राष्ट्र व समाज निर्माण में शिक्षकों का योगदान अतुलनीय है। शिक्षिका चौधरी के चयन पर विद्यालय परिवार ने हर्ष व्यक्त किया है।

Post a Comment

0 Comments