जूनिया (अजमेर)। स्थानीय निकाय चुनाव-2026 के मद्देनजर मतदाताओं को जागरूक करने के उद्देश्य से स्वीप (SVEEP) प्रकोष्ठ के तत्वावधान में बुधवार को राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, जूनिया में 'लोकतंत्र पद चिह्न अभियान' के तहत मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम की थीम 'हर कदम मतदान की ओर' रही।
ब्लॉक स्तरीय वाइब्रेंट प्रभारी एवं प्रधानाचार्य, राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय जूनिया, श्रीधर जाट ने बालिकाओं को लोकतंत्र में मतदान के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती प्रत्येक मतदाता की सक्रिय भागीदारी पर निर्भर करती है।
उन्होंने बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य जिला निर्वाचन अधिकारी, अजमेर द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आगामी स्थानीय निकाय चुनाव-2026 में अधिक से अधिक मतदाताओं को मतदान के लिए प्रेरित करना है।
कार्यक्रम के दौरान छात्राओं ने चार संकल्पों पर आधारित रंगोली बनाकर जागरूकता का संदेश दिया -
> *पहला कदम - जागरूक बनें,*
> *दूसरा कदम - मतदान करें,*
> *तीसरा कदम - दूसरों को प्रेरित करें,*
> *चौथा कदम - लोकतंत्र मजबूत करें।*
इस अवसर पर उपप्रधानाचार्य मैना जांगिड़ ने कहा कि लोकतंत्र को मजबूत करने का पहला और सबसे महत्वपूर्ण योगदान मतदान करना ही है। प्रत्येक नागरिक को अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करना चाहिए।
कार्यक्रम में विद्यालय की छात्राओं एवं स्टाफ ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।


0 Comments