अलवर, राजगढ़ उपखंड क्षेत्र के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय बड़ला में बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ विषय पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन करवाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत में स्थानीय विद्यालय के प्रधानाध्यापक गणेशराम चौधरी और संतोष कुमार कुंडारिया के द्वारा बच्चों को बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ विषय पर महत्वपूर्ण जानकारी दी गई और बताया गया की लड़कियों का अनुपात लड़कों की तुलना में कम है। कुछ लोगो के द्वारा बेटों की चाह में जन्म से पहले ही बेटियों की भ्रूण हत्या कर दी जाती है। तो इन सभी के लिए हमको जागरूक रहना है, बेटियों को पढ़ाई पर ध्यान देना हैं। बेटे और बेटियों में समानता रखनी हैं। स्थानीय विद्यालय के शिक्षक दिनेश कुमार सैनी के द्वारा बच्चों के साथ लगातार सामाजिक जागरूकता के मुद्दों पर चर्चा करवाई जाती है। निबंध प्रतियोगिता में आयुष मीणा प्रथम, युवराज वर्मा द्वितीय और इशिका वर्मा तृतीय स्थान पर रहे। सुनीता मीना के द्वारा बच्चों के प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान का चुनाव किया गया। सभी विजेता बच्चों को ईनाम देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर भाग्यश्री, नीमलता और स्थानीय विद्यालय के शारीरिक शिक्षक घनश्याम मीना उपस्थित रहे।

0 Comments