पन्ना,पवई।शासकीय माध्यमिक शाला नारायणपुर में "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के तहत इको क्लब नारायणपुरा के छात्र-छात्राओं द्वारा पौधरोपण किया गया।
इको क्लब प्रभारी शिक्षक सतानंद पाठक के मार्गदर्शन में बच्चों ने विद्यालय परिसर में 5 पौधे लगाए।
इस अवसर पर छात्राओं ने कहा कि माँ हमें जीवन देती है और पेड़ हमें प्राणवायु देते हैं, इसलिए दोनों की रक्षा करना हमारा कर्तव्य है। पौधरोपण के बाद बच्चों ने पौधों की नियमित देखभाल और पानी देने का संकल्प लिया।
छात्राओं ने प्रत्येक पौधे को अपनी माँ के नाम समर्पित कर नाम पट्टिका भी लगाई।
कार्यक्रम में इको क्लब के सभी सदस्य एवं शाला परिवार उपस्थित रहा।

0 Comments