विज्ञापन

WELCOME TO U NEWS

राष्ट्रीय काव्य सागर का महिला दिवस पर भव्य आयोजन—कवि दरबार एवं छह पुस्तकों का लोकार्पण

राष्ट्रीय काव्य सागर का महिला दिवस पर भव्य आयोजन—कवि दरबार एवं छह पुस्तकों का लोकार्पण 

राष्ट्रीय काव्य सागर द्वारा वीर हकीकत राय स्कूल, पटियाला में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर एक भव्य साहित्यिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर देश के प्रतिष्ठित साहित्यकारों, शिक्षाविदों एवं समाजसेवियों ने भाग लिया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. सुरेश नायक (पूर्व एसोसिएट प्रोफेसर एवं पूर्व प्राचार्य, पीएमएन कॉलेज, राजपुरा) ने की। मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. पुष्पा रानी (चेयरपर्सन एवं डीन, आर्ट्स एंड लैंग्वेजेज) उपस्थित रहीं। विशिष्ट अतिथियों में श्री कुंदन लाल गोगिया (मेयर, पटियाला) एवं श्रीमती शहनाज़ जॉली (प्रोग्राम एग्जीक्यूटिव, दूरदर्शन, चंडीगढ़) शामिल रहे।

विशेष अतिथियों में श्रीमती सरला भटनागर (प्राचार्य, वीर हकीकत राय स्कूल), श्रीमती हरजीत कौर (निदेशक, के.के. इंटरनेशनल स्कूल) तथा डॉ. हरी सिंह जाचक (सचिव, साहित्यिक गतिविधियां, पंजाबी साहित्य अकादमी) शामिल रहे। सभी अतिथियों को सम्मानित किया गया।

कवि दरबार कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहा।

पुस्तक लोकार्पण समारोह में श्रीमती आशा शर्मा, डॉ. उमा शर्मा, डॉ. सुरेश नायक, श्रीमती इंदु पाल एवं और लेखकों की कुल 6 पुस्तकों का विमोचन किया गया।

कार्यक्रम में महिला सशक्तिकरण, साहित्यिक चेतना और सामाजिक मूल्यों को प्रमुखता से उजागर किया गया। अंत में धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।

श्रीमती आशा शर्मा और राष्ट्रीय काव्य सागर की पूरी टीम को बधाई

Post a Comment

0 Comments