विज्ञापन

WELCOME TO U NEWS

छात्र-छात्राओं में राखी मेकिंग प्रतियोगिता

छात्र-छात्राओं में राखी मेकिंग प्रतियोगिता

पन्ना, पवई, शासकीय माध्यमिक शाला नारायणपुरा में छात्र-छात्राओं ने अपने हाथो से आकर्षक राखियॉ बनाकर दिखाई प्रतिभा। बच्चो ने अपने अंदर छिपी प्रतिभा को इन राखियो के माध्यम से प्रदर्शित किया। 

विद्यालय में राखी मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यालय के समस्त छात्र-छात्राओ ने विभिन्न मोहक आकृतियो में राखी बनाकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। बच्चो ने अनुपयोगी चीजो का प्रयोग कर राखियॉ बनाई। इन राखियो को सरहद पर तैनात सिपाहियो को भेजा जायेगा। शिक्षक सतानंद पाठक ने नन्हे-मुन्हे बच्चो का प्रतियोगिता में मार्गदर्शन किया। 

Post a Comment

0 Comments