विज्ञापन

WELCOME TO U NEWS

*मैजिक डांस एकेडमी ने इंजीनियरिंग* *शैक्षणिक पृष्ठभूमि के दो आईपीएस की* *मुजफ्फरनगर में तैनाती पर इंजीनियर्स* *क्लब को दी बधाई*

राकेश अरोरा प्रेस रिपोर्टर 

मुजफ्फरनगर(राकेश अरोरा) प्राप्त समाचार के अनुसार स्थानीय गांधी कॉलोनी गांधी वाटिका के सामने मेंन रोड मैजिक डांस एकेडमी डांस कोरियोग्राफर मोहन अरोरा प्रशिक्षित श्यामक डाबर इंटरनेशनल डांस केंद्र मुंबई नेशनल सिंगिंग डांस स्पोर्ट्स चैंपियनशिप उत्तर प्रदेश प्रभारी मोहन अरोरा ने जानकारी देते हुए बताया कि उत्तर प्रदेश शासन द्वारा मुजफ्फरनगर में इंजीनियरिंग शैक्षणिक योग्यता के दो आईपीएस इं० अमृत जैन व इं० अक्षय संजय महादिक को क्रमशः पुलिस अधीक्षक (नगर) व पुलिस अधीक्षक (देहात) बनाये जाने पर मुजफ्फरनगर गांधी कॉलोनी मैजिक डांस एकेडमी की पूरी डांस टीम ने इंजीनियर्स क्लब के सभी अधिकारियों पदाधिकारी सदस्यों को बधाई व शुभकामनाएं दी है।

इंजीनियर्स क्लब के सचिव इं० बसन्त कुमार गोयल ने बताया कि राजस्थान के भीलवाड़ा के निवासी इं० अमृत जैन ने राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान, वारंगल से विद्युत अभियन्त्रण में बी टेक किया जबकि महाराष्ट्र के रत्नागिरी के निवासी इं० अक्षय संजय महादिक ने यांत्रिक अभियन्त्रण में बी ई की ।

इंजीनियर्स क्लब ने आशा व्यक्त की कि उक्त दोनों आईपीएस अधिकारियों की मुजफ्फरनगर में तैनाती से उनके इंजीनियरिंग पृष्ठभूमि के होने का मुजफ्फरनगर पुलिस के साथ-साथ जन मानस को लाभ मिलेगा, कानून व्यवस्था बनाये रखने, अपराध नियंत्रण और पुलिस प्रशासन को मजबूत करने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी, अपने कार्यकाल के दौरान पुलिस जनसहयोग को बढ़ाने और अपराध की रोकथाम के लिए नई पहलें की करेंगे ।

Post a Comment

0 Comments