विज्ञापन

WELCOME TO U NEWS

*जुनियां स्कूल का शत प्रतिशत परीक्षा परिणाम: 12वीं बोर्ड में 77 छात्र-छात्राओं ने मारी बाजी*

 जुनिया, 31 मार्च । स्थानीय ग्राम जुनिया में स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय विद्यालय जुनियां मे सभी संकाय वर्ग का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा। बोर्ड परीक्षा प्रभारी जितेन्द्र सिंह शक्तावत, व्याख्याता वीरेन्द्र कुमार स्वर्णकार ने बताया कि 12 वीं बोर्ड परीक्षा 2026 मे कला संकाय में 21 छात्र, विज्ञान संकाय में 30 छात्र- छात्रा, वाणिज्य वर्ग में 01 छात्रा, कृषि संकाय में 25 छात्र-छात्रा परीक्षा में प्रविष्ट हुये है। सभी संकायों के 77 छात्र-छात्रा प्रथम श्रेणी मे उत्तीर्ण हुए। 

कला वर्ग में 

प्रथम स्थान छात्र अक्षत गौड 86.40%, 

द्वितीय स्थान रघुनन्दन महावर 80.20%, 

तृतीय स्थान कुशाल तंवर 78.60%,


बाॅयोलोजी विज्ञान वर्ग में 

प्रथम स्थान पर अभिषेक धाकड़ 94.60%, 

द्वितीय स्थान राधेश्याम वर्मा 94.20%, 

तृतीय स्थान देवराज गुर्जर 92.20%, 


वाणिज्य वर्ग में 

अध्यनरत छात्रा मेनका धाकड 80.20% प्रथम स्थान,  


कृषि विज्ञान वर्ग में 

प्रथम स्थान पर बलराम सैनी 90.60%, 

द्वितीय स्थान दानेश्वरी हिनोनियां 90.20%,

तृतीय स्थान आनन्द धाकड 88.20%,

प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया। प्रधानाचार्य कमल किशोर अग्रवाल ने उत्तीर्ण सभी छात्र-छात्राओ को बधाई एवं  विद्यालय के विषयाध्यापक को धन्यवाद ज्ञापित किया। उपप्रधानाचार्य प्रहलाद मीणा, सत्यनारायण वैष्णव, त्रिलोक चंद, बसन्त खाती, व्याख्याता दीपिका इनाणी, साव्या सिल्ला, वरिष्ठ शारीरिक शिक्षक दिनेश कुमार चौहान, वरिष्ठ अध्यापक रामगोपाल धाकड, सीताराम मीणा, आशा पारीक, गरिमा पारीक, पंचायत शिक्षक जितेन्द्र सिंह भाटी ने उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं का अभिनंदन कर उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी। इस वर्ष 2026 की 10वीं, 12वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहने पर विधायक प्रतिनिधिगण इन्द्रनारायण गुर्जर पूर्व संरपच, कमलेश कुमार माली, घनश्याम गौड, रोहित कुमार कौशिक, फकीर चंद माली, विद्या देवी हिनोनियां, ग्राम पंचायत जुनियां सरपंच कृष्ण गोपाल सैन, पूर्व सरपंच दुर्गालाल मेघवशीं, नवलकिशोर शर्मा, एस.डी.एम.सी. शिक्षाविद् सदस्य सुरेश चंद शर्मा, श्याम सुन्दर शर्मा, पेन्शनर समाज के अध्यक्ष हनुमान प्रसाद शर्मा सहित ग्रामवासियों ने शानदार रिजल्ट के लिए विद्यालय प्रबन्धन टीम को बधाई दी। उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामनाएं की।

Post a Comment

0 Comments