विज्ञापन

WELCOME TO U NEWS

समरस संस्थान का दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन 11-12 अप्रैल को गांधीनगर में

गांधीनगर, डॉ. मुकेश कुमार व्यास 'स्नेहिल'। समरस संस्थान साहित्य सृजन भारत का दो दिवसीय वार्षिक राष्ट्रीय अधिवेशन आगामी 11 एवं 12 अप्रैल को गांधीनगर (गुजरात) स्थित बी. आर. अम्बेडकर ऑडिटोरियम, सेक्टर-12 में आयोजित किया जाएगा।

संस्थान के संस्थापक संयोजक डॉ. मुकेश कुमार व्यास 'स्नेहिल' ने बताया कि अधिवेशन के प्रथम दिन संगठनात्मक परिचर्चा तथा हेरिटेज सिटी अहमदाबाद के ऐतिहासिक स्थलों का साहित्यिक भ्रमण किया जाएगा। द्वितीय दिन अधिवेशन गांधीनगर की विधायक श्रीमती रीटा बेन पटेल, श्री दिनेश दुबे, विजय बंजारा, डॉ. केदार शावरीकर, नरेंद्र सिंह राजपुरोहित, डॉ. सुनील जोशी, सत्यनारायण शर्मा, भूपेश प्रजापति सहित अन्य विशिष्ट अतिथियों की उपस्थिति में संपन्न होगा। समारोह को भव्य बनाने की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।

हमारे से जुड़ने व व कार्यक्रम से सम्बंधित जानकारी पाने हेतु व्हाट्सएप्प आइकन पर क्लिक करें - 

डॉ. व्यास ने समस्त पदाधिकारियों और इकाई प्रभारियों से अधिक से अधिक सदस्यों की उपस्थिति सुनिश्चित करने का आह्वान किया। अधिवेशन में संस्थान की उपलब्धियों की समीक्षा तथा संगठन को और अधिक सुदृढ़ बनाने पर विस्तार से चर्चा होगी। इस अवसर पर संस्थान की दर्जनों पुस्तकों का विमोचन, 108 साहित्यकारों का सम्मान, विशाल गीत-ग़ज़ल-कवि कुंभ का आयोजन किया जाएगा, जिसमें 18 राज्यों से सैकड़ों पदाधिकारी व प्रतिनिधि भाग लेंगे। साथ ही साहित्यिक यात्रा का भी आयोजन रखा गया है। समरसी सदस्यों का पंजीकरण पूर्ण हो चुका है।

संस्थान की राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. शशि जैन, मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. प्रभात कुमार सिंघल, महामंत्री कवि आनंद अकेला, राजस्थान प्रांत प्रभारी डॉ. वैदेही गौतम, अध्यक्ष गोविंद गुरु, गुजरात प्रांतीय अध्यक्ष तृप्ति अय्यर, महामंत्री डॉ. विजय प्रताप सिंह, अहमदाबाद इकाई अध्यक्ष डॉ. सुरेंद्र शर्मा सहित अन्य इकाई प्रभारियों एवं सदस्यों ने अधिवेशन को सफल बनाने हेतु आयोजित बैठक में सकारात्मक सुझाव दिए।

हमारे बारे में अधिक जानकारी व फॉलो करने के लिए फेसबुक आइकन को क्लिक करें - 

कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु एक आयोजन समिति का गठन किया गया है, जिसमें डॉ. मुकेश कुमार व्यास 'स्नेहिल', डॉ. शशि जैन, डॉ. प्रभात कुमार सिंघल, कवि आनन्द जैन 'अकेला', डॉ. सुरेंद्र शर्मा 'बशर', डॉ. उमा सिंह 'किसलय', तृप्ति अय्यर, डॉ. विजय प्रताप सिंह, शिवनाथ 'सनम', विजय पुरोहित, प्रेमांशु मेहता, आभा मेहता, अमरनाथ मूर्ति, बेजार अहमदाबादी, डॉ. उमा मेहता, डॉ. शालिनी शर्मा, आनंद सिद्धार्थ, आलोक गुंजन, पूनम जैन, शिवाली ठक्कर, रेणु शर्मा 'श्रद्धा', जिज्ञासा त्रिवेदी, हंसा विश्वकर्मा एवं विक्रम सिंह राजपूत को शामिल किया गया है।

Post a Comment

0 Comments