*केकड़ी, 15 अप्रैल 2026।* अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ राजस्थान (विद्यालय शिक्षा) खंड केकड़ी के तत्वावधान में मंगलवार को पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय केकड़ी में अंबेडकर जयंती एवं सेवानिवृत्त शिक्षक सम्मान समारोह भव्य रूप से आयोजित हुआ।
*कार्यक्रम का शुभारंभ*
कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ. भीमराव अंबेडकर एवं मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। खंड अध्यक्ष मोजेंद्र सिंह राव ने स्वागत उद्बोधन में कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की।
*मुख्य अतिथि एवं वक्ता*
- *मुख्य अतिथि*: केकड़ी विधायक शत्रुघ्न गौतम
- *मुख्य वक्ता*: महासंघ के महामंत्री महेंद्र कुमार लखारा
- *पर्यवेक्षक*: प्रदेश उपाध्यक्ष (प्राथमिक शिक्षा) भंवर सिंह राठौड़
- *अध्यक्षता*: खंड अध्यक्ष मोजेंद्र सिंह राव
- *मंच संचालन*: संजय वैष्णव एवं प्रदीप जैन
*27 सेवानिवृत्त शिक्षकों का सम्मान*
1 जुलाई 2025 से 30 जून 2026 तक सेवानिवृत्त होने वाले कुल 27 शिक्षकों को तिलक, श्रीफल, स्मृति चिन्ह, बैग, शॉल एवं दुपट्टा ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।
*सम्मानित शिक्षक*: पूर्व संभाग संगठन मंत्री सुरेश चौहान, गोपी किशन वैष्णव, गीता कुमावत, शीलू राजावत, सिद्धेश्वरी पारीक, राजेश कुमार उपाध्याय, रामेश्वर प्रसाद, प्रहलाद खटीक, लक्ष्मी देवड़ा, रेखा तंबोलिया, धर्मेष्टा पारीक, निर्मला शर्मा, वीरेंद्र कुमार मित्तल, राम सिंह बड़वा, बैजनाथ नाथ, श्योजी राम गुर्जर, संपत लाल, नंदकिशोर जोशी, राजेंद्र सिंह, मदन लाल ढोली, अशोक कुमार जेतवाल, जगदीश प्रसाद खाती, रामनारायण लोहार, रामेश्वर लाल कीर, भंवर लाल धाकड़, भेरूलाल रेगर एवं दिनेश आचार्य।
*मुख्य वक्तव्यों के अंश*
मुख्य अतिथि विधायक शत्रुघ्न गौतम ने कहा कि डॉ. अंबेडकर के जीवन से सभी को प्रेरणा लेनी चाहिए। सरकार कर्मचारियों के हित में कार्य कर रही है और शिक्षकों की समस्याओं के समाधान के लिए वे सदैव तत्पर रहेंगे। उन्होंने शिक्षक को समाज का दर्पण बताया।
मुख्य वक्ता महेंद्र कुमार लखारा ने डॉ. अंबेडकर के जीवन एवं विचारों पर प्रकाश डालते हुए संगठन की सामाजिक समरसता में भूमिका बताई। पर्यवेक्षक भंवर सिंह राठौड़ ने संगठन द्वारा शिक्षकों की समस्याओं को सरकार तक पहुंचाने और उनके समाधान के प्रयासों की जानकारी दी।
*उपस्थित गणमान्य*
कार्यक्रम में पूर्व संभाग संगठन मंत्री सुरेश चौहान, खंड मंत्री संजय वैष्णव, पूर्व कोषाध्यक्ष बजरंग प्रसाद मजेजी, पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष बिरदी चंद वैष्णव, जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह नरूका, मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी गोपी लाल कीर, प्रधानाचार्य गोपाल लाल रेगर सहित सैकड़ों प्रधानाचार्य एवं शिक्षक मौजूद रहे।


0 Comments