पन्ना, पवई, शासकीय माध्यमिक शाला नारायणपुरा में झांसी की रानी लक्ष्मीबाई जी की जयंती के अवसर पर पौधारोपण करते हुए शिक्षक सतानंद पाठक ने कहा कि हम रानी लक्ष्मीबाई जी की जयंती के इस पावन अवसर पर उन्हें शत्-शत् नमन् करते हैं। वे भारतीय स्वतंत्रता संग्राम की एक महान वीरता की प्रतीक थीं, जिन्होंने अपने जीवन को देश की सेवा में समर्पित कर दिया। झाँसी की रानी के रूप में उन्होंने न केवल युद्ध की भूमि पर बल्कि इतिहास में भी एक अमिट छाप छोड़ी।
उनकी साहसिकता, त्याग, और शौर्य ने उन्हें भारतीय मातृभूमि के लिए एक प्रेरणा बना दिया। रानी लक्ष्मीबाई ने हर चुनौती का सामना किया और हमेशा अपनी मातृभूमि की स्वतंत्रता के लिए लड़ा। उनके अद्वितीय साहस और संघर्ष को हम कभी नहीं भूल सकते।
आज हम उनकी जयंती के अवसर पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं और उनके संघर्षों से प्रेरणा लेकर अपने कर्तव्यों का पालन करने का संकल्प लेते हैं। आज के कार्यक्रम में प्रधानाध्यापक श्रीमती माया खरे एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

0 Comments