दीपक कुमार त्यागी
गाजियाबाद। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की अनुमति से एवं प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल की संस्तुति से गाजियाबाद के मसूरी निवासी युवा जुझारू नेता जुबैर अली पुत्र ताहिर को समाजवादी छात्र सभा की राज्य कार्यकरणी में प्रदेश उपाध्यक्ष नामित किया गया है।
समाजवादी छात्र सभा के प्रदेश अध्यक्ष इं० विनीत कुशवाहा ने नियुक्ति पत्र जारी करते हुए कहा है कि आशा है कि जुबैर अली समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाते हुये संगठन को और अधिक बल एवं गतिशीलता प्रदान करेंगें।
वहीं जुबैर अली टाटा ने नयी जिम्मेदारी देने के लिए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव, प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल, इं० विनीत कुशवाहा और समस्त शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया है।

0 Comments