विज्ञापन

WELCOME TO U NEWS

मनोरंजक गतिविधि से करा रहे, 'संख्याज्ञान कौशल की समझ'

'मनोरंजक गतिविधि' से 'संख्याज्ञान कौशल की समझ'

अलवर, राजगढ़ उपखंड क्षेत्र के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय बड़ला में मूलभूत साक्षरता और संख्याज्ञान कौशल में सुधार करने के लिए विभिन्न प्रकार की गतिविधि का आयोजन किया गया। इसमें शिक्षक दिनेश कुमार सैनी के द्वारा एफएलएन से संबंधित विभिन्न प्रकार की गतिविधि कराई गई। इनके द्वारा नवीन शिक्षण पद्धति और आनंदपूर्ण शिक्षक का कार्य करवाया जाता है। बच्चों को संख्याज्ञान से संबंधित जानकारी दी गई। बच्चों को टीएलएम के द्वारा दो अंको की संख्या बनाना सिखाया गया और दो अंको से बनने वाली छोटी और बड़ी संख्या के बारे में भी समझाया गया। संख्याज्ञान के लिए अलग अलग खेल गतिविधि भी करवाई जाती हैं।

इसी के साथ तीन अंक से बनने वाली छोटी संख्या और बड़ी संख्या के बारे में समझाकार बच्चों से पूछा गया। इसके बाद एफएलएन गतिविधि के द्वारा  छोटी या बड़ी संख्या किस तरीके से बन सकती है समझाया गया। बच्चों को किसी संख्या के आगे और पीछे आने वाली संख्या के बारे में भी परिचय कराया गया। एफएलएन गतिविधि के माध्यम से बच्चों की मूलभूत साक्षरता और संख्याज्ञान कौशल में सुधार किया जाता है। गतिविधि के माध्यम से बच्चें जल्दी से जल्दी सीखते हैं और समझते हैं। बच्चों को सीखाने के लिए लगातार खेल गतिविधि और एफएलएन गतिविधि का भी उपयोग लिया जाता है।

Post a Comment

0 Comments