विज्ञापन

WELCOME TO U NEWS

जुनिया में FLN पर क्लस्टर स्तरीय कार्यशाला आयोजित

राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत कक्षा 1 से 5 के शिक्षकों को दिया गया बाल-केंद्रित और गतिविधि आधारित शिक्षण का प्रशिक्षण

जुनिया (केकड़ी), 24 सितंबर - राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 की अभिशंषाओं के क्रम में समग्र शिक्षा वार्षिक कार्ययोजना 2026-27 के अंतर्गत FLN (बुनियादी साक्षरता एवं संख्या ज्ञान) के समता संवर्धन एवं अकादमिक संबलन हेतु एक दिवसीय क्लस्टर स्तरीय कार्यशाला का आयोजन राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, जुनिया में किया गया।

कार्यशाला का शुभारंभ अतिरिक्त ब्लॉक शिक्षा अधिकारी, केकड़ी रणजीत सिंह जाट, पंचायत प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी, जुनिया कमल किशोर अग्रवाल, उपप्रधानाचार्य जितेन्द्र सिंह शक्तावत एवं व्याख्याता वीरेन्द्र कुमार स्वर्णकार ने दीप प्रज्वलन कर किया।

इस कार्यशाला में जुनिया, नायकी, लल्लाई, कणोंज, लसाडिया, देवलिया खुर्द पी.ई.ई.ओ. क्षेत्र के राजकीय विद्यालयों में कक्षा 1 से 5 तक अध्यापन कराने वाले शिक्षकों ने भाग लिया।

कार्यशाला में विभिन्न सत्रों का आयोजन किया गया -

- अतिरिक्त ब्लॉक शिक्षा अधिकारी रणजीत सिंह जाट ने FLN के लक्ष्यों, ABL किट, रेडिनेस, रेमेडियल और टेक्स्टबुक की उपयोगिता पर विस्तार से चर्चा की।

- पीईओ कमल किशोर अग्रवाल ने बाल-केंद्रित एवं गतिविधि आधारित शिक्षण प्रक्रिया से शिक्षण कार्य को कैसे प्रभावी बनाया जाए, इसके तरीके समझाए।

- दक्ष प्रशिक्षक जितेन्द्र सिंह शक्तावत ने टेक्स्टबुक, वर्कबुक और शिक्षक संदर्शिका के आपसी संबंध को स्पष्ट किया।

- वरिष्ठ अध्यापक रामगोपाल धाकड़ ने रीडिंग कैम्पेन के प्रभावी संचालन पर प्रकाश डाला।

- व्याख्याता वीरेन्द्र कुमार स्वर्णकार ने विभिन्न शिक्षण विधाओं, गतिविधि आधारित कक्षा शिक्षण के क्रियान्वयन और पोर्टफोलियो संधारण पर चर्चा की।

- उपप्रधानाचार्य त्रिलोक चंद ने योगात्मक आकलन की प्रक्रिया समझाई।

कार्यशाला के सफल संचालन में उपप्रधानाचार्य बसंत कुमार खाती, सीताराम मीणा, आशुतोष धाकड़ एवं राकेश करिवाल ने व्यवस्थाओं में सहयोग प्रदान किया।

Post a Comment

0 Comments