*साइकिल सिर्फ प्रदूषण कम करने वाला यातायात संसाधन ही नहीं है बल्कि यह आपके शारीरिक सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद है। -सतानंद पाठक*
----------------------------------------
*साइकिल जागरूकता रैली निकालकर युवाओं ने लोगों को दिया स्वस्थ रहने का सन्देश*
-----------------------------------------------------------------
*पवई* :भारतीय परिपेक्ष्य में एक वाहन के रूप में आज भी साइकिल का अहम स्थान है।
साइकिल ने ना केवल शारीरिक स्वास्थ्य बेहतर बनाने में अपनी उपयोगिता साबित की है, बल्कि लोगों के मानसिक स्वास्थ्य और हँसमुखपन में भी बेहतरी की है।यह बात शासकीय माध्यमिक विद्यालय - नारायणपुरा-में पदस्थ माध्यमिक शिक्षक सतानंद पाठक ने स्वास्थ्य जागरूकता साइकिल रैली के दौरान युवाओं से कही।
उन्होंने कहा कि एक समय था जब गांव में घर से खेत ,खलिहान, स्कूल, कॉलेज से लेकर कार्यस्थल तक जाने के लिए साइकिल पसंदीदा सवारी होती थी।गांवों से शहरों में दूध की सप्लाई साइकिल के माध्यम से ही होती थी । डाक विभाग का पोस्टमैन साइकिल पर चिट्टियां बांटते मिलते थे। यह व्यक्तिगत यातायात का सबसे किफायती, सस्ता और सबसे सुगम साधन था।
जिसके पास साइकिल होती थी वह बहुत प्रतिष्ठित व्यक्ति माना जाता था।पर आज साइकिल चलाने वाले को लोग गरीब व हेय दृष्टि से देखते है।कोई सम्पन्न व्यक्ति अपनी सेहत के लिए यदि साइकिल चलाते मिल जाये तो लोग कंजूस न जाने क्या क्या उपाधि दे डालते है।
पर आज आवश्यकता है कि हम अपने रोजमर्रा के कामों जैसे- बाजार जाना, ऑफिस जाना या फिर किसी प्रोग्राम में जाने के लिए साइकिल का इस्तेमाल बतौर वाहन कर सकते हैं। आज के प्रदूषण भरे माहौल में साइकिल सिर्फ प्रदूषण कम करने वाला यातायात संसाधन ही नहीं है बल्कि यह आपके शारीरिक सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद है।कम दूरी तय करने के लिए बाइक या डीजल-पेट्रोल आधारित अन्य वाहनों की जगह साइकिल का इस्तेमाल करें तो हर दिन हजारों लीटर पेट्रोल की खपत कम होगी और प्रदूषण स्तर भी कम होगा।
बढ़ते प्रदूषण की वजह से दुनिया के बहुत से देशों में साइकिल चलाने को बढ़ावा दिया जा रहा है। देश की युवा पीढ़ी को अब मोटर साइकिल के बजाय साइकिल की ओर मोड़ने की आवश्यकता है।इसके लिए
हमारे देश की सरकार भी इसमें अहम भूमिका का निर्वहन कर सकती है। देश के कई राज्य सरकारें भी स्कूली छात्र छात्राओं को बड़ी संख्या में निशुल्क साइकिलो का वितरण कर रही है। जिससे साइकिल चलाने वालों की संख्या में वृद्धि हुई है।
.jpeg)

.jpeg)
0 Comments