विज्ञापन

WELCOME TO U NEWS

राष्ट्रीय झंडा अंगीकरण दिवस मनाया

राष्ट्रीय झंडा अंगीकरण दिवस मनाया

पन्ना, पवई, शासकीय माध्यमिक शाला नारायणपुरा में राष्ट्रीय झंडा अंगीकरण दिवस के अवसर पर शिक्षक सतानंद पाठक ने छात्र-छात्राओं को बताया कि राष्ट्रीय झण्डा अंगीकरण दिवस हर वर्ष 22 जुलाई को मनाया जाता है। इस दिन अर्थात् 22 जुलाई, 1947 को राष्‍ट्रीय ध्‍वज तिरंगे को भारत के संविधान द्वारा अपनाया (अंगीकृत) गया था। 'तिरंगा' भारत का राष्ट्रीय ध्वज है जो तीन रंगों से बना है इसलिए हम इसे तिरंगा कहते हैं।

तिरंगे में सबसे ऊपर गहरा केसरिया, बीच में सफ़ेद और सबसे नीचे गहरा हरा रंग बराबर अनुपात में है। ध्‍वज को साधारण भाषा में 'झंडा' भी कहा जाता हैझंडे की चौड़ाई और लम्‍बाई का अनुपात 2:3 है। सफ़ेद पट्टी के केंद्र में गहरा नीले रंग का चक्र है, जिसका प्रारूप महान सम्राट अशोक मौर्य की राजधानी सारनाथ में स्थापित सिंह के शीर्षफलक के चक्र में दिखने वाले चक्र की भांति है। चक्र की परिधि लगभग सफ़ेद पट्टी की चौड़ाई के बराबर है। चक्र में 24 तीलियाँ हैं। इस कार्यक्रम में प्रधानाध्यापक श्रीमती माया खरे, गायत्री शर्मा एवं छात्र-छात्राएं आदि शामिल रही। 

Post a Comment

0 Comments