लखनऊ। साहित्य और संस्कृति को समर्पित अग्रणी संस्था निहारिका साहित्य मंच एवं कंट्री ऑफ इंडिया फाउंडेशन ट्रस्ट का चतुर्थ वार्षिकोत्सव उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान के 'निराला सभागार' में अत्यंत गरिमामयी माहौल में संपन्न हुआ। इस भव्य समारोह में समकालीन हिंदी साहित्य में निरंतर सक्रिय एवं उत्कृष्ट लेखन के लिए विदुषी रचनाकार पूजा सूद डोगर को प्रतिष्ठित ‘महादेवी वर्मा विश्व भूषण सम्मान – 2026’ से अलंकृत किया गया।
समारोह के दौरान संस्था की संस्थापिका डॉ. रीमा सिन्हा और अध्यक्ष अब्दुल अज़ीज़ सिद्दीकी सहित मंच पर आसीन प्रबुद्ध अतिथियों ने सुश्री पूजा सूद डोगर को स्मृति-चिह्न, अंगवस्त्र एवं मानपत्र भेंट कर सम्मानित किया। वक्ताओं ने उनके सृजन कर्म और साहित्यिक निष्ठा की मुक्तकंठ से सराहना की।
इस राष्ट्रीय स्तर के आयोजन में देश के कोने-कोने से पधारे साहित्यकारों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से मानसिंह सुथार, एकता गुप्ता (कानपुर), अलका गर्ग, आनंद दाधीच (बैंगलोर), डॉ. नरेश चंद्र उनियाल, मैत्रेयी, मीनू वर्मा, पारमिता सारंगी (मुंबई), पूनम गंगवार (बरेली), रिंकी (मुंबई), शिखा खुराना, सुमन दीक्षित, सुमंगला सुमन (मुंबई), सुनीता सोलंकी मीना, मीरा कनोजिया, आरती शर्मा, आरती झा, भारती यादव, दया भट्ट, डॉ. ऐनुल बरेलवी, डॉ. लक्ष्मी चौहान, डॉ. रानी गुप्ता, डॉ. सारिका ठाकुर, कमला उनियाल, कन्हैयालाल भ्रमर, खरे शरदनारायण, मनु रमन, मीरा सेजवाण, सुनीता मुखर्जी, मुक्ति भंडारी, रंजना सिंह, रिम्मी वर्मा, रुक्मणी, सीमा पुरबा, राजेश शर्मा, सोनी मिश्रा, सुमन झा 'माहे', सुमन सिंह, सुशील सिंह मानव, सुषमा शर्मा और तृप्ति भटनागर सहित अनेक गणमान्य विद्वान व सुधिजन उपस्थित रहे।
सम्मान प्राप्ति पर हर्ष व्यक्त करते हुए पूजा सूद डोगर ने आयोजकों का आभार जताया और कहा कि हिंदी की शीर्षस्थ कवयित्री महादेवी वर्मा जी के नाम से जुड़ा यह सम्मान उनके लिए अत्यंत प्रेरणादायी है, जो उन्हें रचनात्मक लेखन के मार्ग पर और अधिक संवेदनशीलता व समर्पण के साथ आगे बढ़ने का संबल प्रदान करेगा। कार्यक्रम के समापन पर सभागार में उपस्थित सभी साहित्यप्रेमियों ने उन्हें इस उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दीं।

0 Comments