मेयो कॉलेज को 2-1 से हराया, 19 वर्षीय छात्र-छात्रा टीमें भी फाइनल की ओर अग्रसर
![]() |
| जुनिया की 14 वर्षीय छात्र हॉकी टीम |
![]() |
| प्रधानाचार्य - कमल किशोर अग्रवाल |
जुनिया की टीम ने अपने पूल के सभी मैच जीतकर फाइनल में प्रवेश किया और फाइनल मुकाबले में मजबूत मानी जा रही मेयो कॉलेज सीनियर स्कूल, अजमेर को 2-1 से पराजित कर जिलास्तर पर विजय पताका फहराई।
विजेता टीम के खिलाड़ी - आकाश सैन, लक्की गुर्जर, अजय रेगर, विकास रेगर, शिव सागर सामरिया, विकास रैगर, अंकित कुमार कीर, इमरान खान, कालू राम रैगर, कार्तिक खटीक, राजबीर, रवि कुमार खटीक, नितेश बैरवा, विक्रांत रैगर और अर्श गौरी ने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया।
![]() |
| वरिष्ठ शारीरिक शिक्षक - दिनेश कुमार चौहान |
टीम को वरिष्ठ शारीरिक शिक्षक दिनेश कुमार चौहान और ग्राम के पूर्व वरिष्ठ हॉकी खिलाड़ी नंदकिशोर दरोगा ने प्रशिक्षित किया।
![]() |
| विद्यालय परिवार |
खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर टीम प्रभारी रामजी लाल जाट, धर्मेन्द्र मीणा, प्रधानाचार्य कमल किशोर अग्रवाल, उपप्रधानाचार्य जितेन्द्र सिंह शक्तावत, प्रहलाद मीणा, त्रिलोक चंद, बसंत कुमार खाती, व्याख्याता वीरेन्द्र कुमार स्वर्णकार, दीपिका इनाणी, साव्या सिल्ला, शहनाज बानो, ममता प्रजापत, वरिष्ठ अध्यापक रामगोपाल धाकड़, सीताराम मीणा, गरिमा पारीक, प्रीति झंवर, आशा पारीक, पंचायत शिक्षक जितेन्द्र सिंह भाटी, डिम्पल शर्मा, प्रयोगशाला सहायक आशुतोष कुमार धाकड़, मुकेश कुमार वर्मा, राकेश करिवाल सहित समस्त विद्यालय परिवार और ग्रामवासियों ने बधाई दी।
उधर, विद्यालय की 19 वर्षीय छात्र हॉकी टीम और छात्रा हॉकी टीम ने भी सेंट पॉल स्कूल को 1-0 से हराकर अपने पूल के लगातार मैच जीत लिए हैं और दोनों टीमें फाइनल की ओर अग्रसर हैं।





0 Comments