विज्ञापन

WELCOME TO U NEWS

संस्कृत दिवस एवं बारावफात हर्षोल्लास से मनाया गया

राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय जूनिया में आज संस्कृत दिवस रक्षाबंधन बारावफात का पर्व हर्षोल्लाह से मनाया गया जिसमें छात्राओं ने संस्कृत में कार्यक्रम प्रस्तुत किया मंच संचालन कक्षा 12 की छात्रा कोमल जाट ने किया । विद्यालय की छात्राओं ने संस्कृत में नाटक नृत्य एवं अन्य प्रस्तुतिया दी । इस कार्यक्रम का संचालन एवं प्रस्तुतीकरण श्रीमती उर्मिला शर्मा वरिष्ठ अध्यापिका संस्कृत के निर्देशन में किया गया कक्षा 6 की नंदिनी रेखा कक्षा 10 की हंस और पार्टी कक्षा 10 की अंतिम पांचाल कक्षा 9 की रानी और पार्टी ने नृत्य प्रस्तुत किया । मैना जांगिड़ उपप्रधानाचार्य ने बताया कि संस्कृत भाषा के प्रचार प्रसार, संरक्षण एवं इसके ऐतिहासिक महत्व को सम्मान देने के लिए प्रतिवर्ष संस्कृत दिवस मनाया जाता है उसी क्रम में आज स्थानीय विद्यालय संस्कृत दिवस मनाया गया । प्रधानाचार्य श्रीधर जाट ने बताया कि संस्कृत दुनिया की सबसे प्राचीन समृद्ध और वैज्ञानिक भाषाओ मे से एक है इसे भारतीय संस्कृति, ज्ञान परंपरा एवं कई अन्य भाषाओं की जननी माना जाता है । रोशन आरा ने बारावफात की महत्ता पर प्रकाश डाला ।

इस अवसर पर सुनीता माहेश्वरी, ललिता कुमारी जाट, राजेश मीणा, रेखा चौधरी, मंजू लखावत, विमला पारीक सीमा यादव, सीमा शर्मा, जयराज शर्मा, नीरज धाबाई, शिशुपाल नागर, आशा मीणा, कुसुम देवी, लाला राम, दिलखुश आदि उपस्थित रहे ।

Post a Comment

0 Comments