विज्ञापन

WELCOME TO U NEWS

*पेड़-पौधों को बांधी राखी, मनाया वृक्षा बंधन*

 पन्ना पवई।* शासकीय माध्यमिक शाला नारायणपुरा में आज रक्षाबंधन पर्व। के पूर्व एक अनोखी पहल देखने को मिली। यहां बच्चों ने एक-दूसरे को नहीं बल्कि पेड़-पौधों को राखी बांधकर *वृक्षा बंधन* मनाया।

शिक्षक *सतानंद पाठक* के मार्गदर्शन में बच्चों ने विद्यालय परिसर में लगे नीम, पीपल, आम और के पेड़ों को राखी बांधी और उनकी आजीवन रक्षा करने का संकल्प लिया।

प्रधान अध्यापक श्रीमती माया खरे ने कहा - "पेड़ हैं तो जीवन है, इसलिए पेड़ों की रक्षा करना हमारा धर्म है।" इस दौरान बच्चों द्वारा बनाए गए पर्यावरण संरक्षण के नारे - *"पेड़ को बांधो राखी, पेड़ बचाओ-जीवन बचाओ"* से पूरा परिसर गूंज उठा।

कार्यक्रम के अंत में "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के तहत 05 नए पौधे लगाए गए और पक्षियों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था की गई।

कार्यक्रम में शिक्षका अंकिता जैन, शिक्षक विवेक सिंह,अतिथि शिक्षक आसिफ खान, समाजसेवी रमेश दुबे शाला के समस्त छात्र-छात्राएं, शिक्षकगण एवं ग्रामीण जन उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments