विज्ञापन

WELCOME TO U NEWS

दिनेश कुमार कीर की प्रतिभा की धूम विदेशों तक, मातृभाषा दिवस पर सम्मानित


अजमेर/काठमांडू, 21 फ़रवरी। अजमेर के सुप्रसिद्ध लेखक, समाजसेविका एवं शिक्षाविद् दिनेश कुमार कीर को नेपाल की राजधानी काठमांडू में मातृभाषा रत्न अंतर्राष्ट्रीय मानद उपाधि सम्मान से सम्मानित किया गया।

सम्मान की जानकारी

यह सम्मान उन्हें अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस के अवसर पर प्रदान किया गया। शब्द प्रतिभा बहुक्षेत्रीय सम्मान फाउंडेशन नेपाल द्वारा प्रदान किया गया यह सम्मान, नेपाल-भारत मैत्री विकास, देवनागरी लिपि के संरक्षण एवं संवर्धन, हिंदी-नेपाली जैसी मैत्री भाषाओं के वैश्विक प्रचार-प्रसार के साथ-साथ देश-विदेश के कवि, लेखक, साहित्यकार एवं शिक्षकों को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से दिया गया।

दिनेश कुमार कीर की उपलब्धियाँ

दिनेश कुमार कीर अजमेर के चर्चित लेखक, समाजसेवी एवं पत्रकार हैं। उनके कई लेख प्रकाशित हो चुके हैं तथा वर्तमान में वह वेब पोर्टल का संपादन कर रहे हैं। वे विभिन्न साहित्यिक एवं सामाजिक संस्थाओं से सक्रिय रूप से जुड़े हुए हैं और इससे पूर्व भी उन्हें अनेक प्रतिष्ठित सम्मान प्राप्त हो चुके हैं।

सम्मान समारोह

सम्मान समारोह में नेपाल, भारत सहित पाँच देशों की लगभग एक हजार साहित्यिक एवं शैक्षिक प्रतिभाओं को मातृभाषा रत्न मानद उपाधि तथा मातृभाषा गौरव सम्मान से अलंकृत किया गया। समारोह में संस्था के अध्यक्ष आनन्द गिरि मायालु ने दिनेश कुमार कीर को बधाई देते हुए कहा कि शब्द प्रतिभा बहुक्षेत्रीय सम्मान फाउंडेशन का उद्देश्य प्रतिभाशाली रचनाकारों को प्रोत्साहित कर उनमें नव ऊर्जा का संचार करना है।

बधाइयाँ

दिनेश कुमार कीर के इस सम्मान की सूचना मिलते ही लेखक जगत में हर्ष का वातावरण है। उनके शुभचिंतकों, मित्रों एवं पाठकों ने उन्हें बधाइयाँ एवं शुभकामनाएँ प्रेषित की हैं।

Post a Comment

0 Comments