पन्ना, पवई, शासकीय माध्यमिक शाला नारायणपुरा में मंगल पांडे जी की जयंती के अवसर पर पौधारोपण करते हुए शिक्षक सतानंद पाठक ने मंगल पांडे जी की जीवन पर प्रकाश डालते हुए छात्र-छात्राओं को बताया कि 1857 में मातृभूमि की स्वतंत्रता के क्रांति में लौ प्रज्ज्वलित कर जन-जन को जागृत करने वाले महानायक अमर सपूत मंगल पांडे जी की जयंती पर सादर वंदन।
वीर योद्धा पांडे जी ने देश में पराधीनता के खिलाफ अपने असाधारण साहस के साथ भारत के स्वाभिमान की रक्षा के लिए अपना संपूर्ण जीवन समर्पित कर अंतिम सांस तक स्वतंत्रता प्राप्ति के स्वप्न को साकार करने में जुटे रहे। उनका संघर्षमय जीवन राष्ट्र के प्रति त्याग व समर्पण का अक्षय स्रोत है, जो अनंतकाल तक याद रहेगा।

0 Comments