राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय बड़ला के शिक्षक श्री दिनेश कुमार सैनी के द्वारा आज 17वीं बार रक्तदान करके रवि मीना एमबीबीएस छात्र की मदद की गई। दोपहर में 3 बजे हरिसिंह ने कॉल कर और नई सोच - नई किरण रक्तदानी संगठन ग्रुप के माध्यम से सूचना दी कि अलवर निवासी रवि मीना सानिया हॉस्पिटल में भर्ती है उनकी तबियत खराब है और उसे की जरूरत है। तो शिक्षक दिनेश कुमार सैनी के द्वारा अलवर पहुंचकर रक्तदान किया गया। इनके द्वारा 17 वि बार रक्तदान करके मदद की गई। इससे पहले भी ये 16 बार जरूरतमंद लोगों के लिए इमरजेंसी में जाकर रक्तदान कर चुके है। इनको शिक्षा में शून्य निवेश नवाचार, गतिविधि आधारित शिक्षण, खेल-खेल में शिक्षा और मनोरंजक गतिविधि के लिए राज्य सरकार के द्वारा हाल ही में राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान से सम्मानित किया गया और ये नई सोच - नई किरण रक्तदानी संगठन के सदस्य भी है।

0 Comments