विज्ञापन

WELCOME TO U NEWS

राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय मण्डा की स्मार्ट क्लास

राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय मण्डा की स्मार्ट क्लास में गुरुवार को छात्रों और अध्यापकों की मौजूदगी में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के फिट इंडिया मूवमेंट कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया गया।

संस्था प्रधान दिनेश वैष्णव ने बताया कि फिट इंडिया मूवमेंट का उद्देश्य देश के नागरिकों और विशेषकर छात्रों के दैनिक जीवन में शारीरिक गतिविधियों व खेल को विकसित करना है।
इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षकों व छात्रों ने फिटनेस प्रतिज्ञा भी ली। इस दौरान अध्यापिका कीर्ति परिहार ने जीवन में योग, व्यायाम और पौष्टिक व संतुलित भोजन के महत्व को बताते हुए फिट रहने के गुर सिखाए। खेल दिवस पर आयोजित हुए इस कार्यक्रम के पश्चात शारीरिक शिक्षक राजेश कुमार उपाध्याय ने मेजर ध्यानचन्द के जीवन पर भी प्रकाश डाला।
इस दौरान संस्था प्रधान दिनेश वैष्णव, अध्यापिका रीना कुमारी, सुनिता चौधरी, कीर्ति परिहार, शबाना बानो, शारीरिक शिक्षक राजेश कुमार उपाध्याय व भागचन्द जाट भी उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments