विज्ञापन

WELCOME TO U NEWS

​मानसरोवर साहित्य अकादमी ने नई दिल्ली में किया डॉ. अंजु क्वात्रा का अभिनंदन

​नई दिल्ली। सुप्रसिद्ध साहित्यकार एवं समाजसेविका डॉ. अंजु क्वात्रा के बहुआयामी व्यक्तित्व एवं कृतित्व को समर्पित बहुराष्ट्रीय साहित्यिक पत्रिका ‘प्रज्ञान विश्वम’ के विशेषांक का भव्य लोकार्पण राजधानी नई दिल्ली स्थित उनके निवास स्थान पर गरिमामय साहित्यिक वातावरण में संपन्न हुआ।

​अखिल भारतीय सर्वभाषा संस्कृति समन्वय समिति के तत्वावधान में आयोजित इस समारोह में डॉ. अंजु क्वात्रा की निस्वार्थ सेवा साधना, मानवीय उदारता और साहित्यिक अवदान की मुक्तकंठ से सराहना की गई।

​इस विशेष अवसर पर राजस्थान के श्रीगंगानगर से पधारे वरिष्ठ साहित्यकार एवं मानसरोवर साहित्य अकादमी के संस्थापक मानसिंह सुथार तथा उनकी सुपुत्री ज्योति द्वारा अकादमी की ओर से डॉ. अंजु क्वात्रा जी और उनके जीवनसाथी श्रीमान विमल क्वात्रा जी को स्नेह एवं सम्मान स्वरूप स्मृति प्रतीक भेंट कर अभिनंदन किया गया।  

​अंत में डॉ. अंजु क्वात्रा ने इस आयोजन को अपने जीवन के अविस्मरणीय पलों में शामिल बताते हुए मानसरोवर साहित्य अकादमी एवं उपस्थित सुधिजनों के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया। क्वात्रा परिवार के आत्मीय आतिथ्य सत्कार ने इस समारोह को एक यादगार साहित्यिक उत्सव बना दिया।

Post a Comment

0 Comments