पद्मश्री बेकल उत्साही की स्मृतिशेष को समर्पित शाम
नई दिल्ली - हिंदी अकादमी दिल्ली और उर्दू अकादमी दिल्ली के सहयोग से 'बेकल उत्साही फ़ाउंडेशन' द्वारा पद्मश्री बेकल उत्साही की स्मृतिशेष को समर्पित एक भव्य कवि सम्मेलन/ मुशायरा, महादेव रोड, नई दिल्ली में आयोजित किया गया जिसकी अध्यक्षता पद्मश्री अशोक चक्रधर ने की।
प्रख्यात शायर दीक्षित दनकौरी के संचालन में बुद्धिनाथ मिश्र, शबीना अदीब, जौहर कानपुरी, पॉपुलर मेरठी, इफ्फ़त ज़रीन, अफ़ज़ल मंगलौरी, अरविंद 'असर ', मीरा नवेली, राजीव रियाज़, क़मर जावेद, गार्गी कौशिक, जावेद मुशीरी, ज़रीन सिद्दीकी ने शानदार काव्यपाठ किया।
मुख्य अतिथि के रूप में सलमान खुर्शीद और विशिष्ट अतिथि जनार्दन द्विवेदी एवं संदीप मारवाह पधारे।
बेकल उत्साही की सुपुत्री, आयोजन की संयोजिका आरिफ़ा उत्साही ने 'उत्साही परिवार'' की ओर से सभी शायरों, अतिथियों और श्रोताओं का धन्यवाद ज्ञापित किया।

0 Comments