स्मार्ट ट्रिक्स, सचित्र शिक्षण सूत्र, गेमीफाइड क्विज और स्वरचित "साइको चालीसा" का परम डिजिटल संग्रह।
कुल सिद्धांत
100+
प्रमुख जनक/प्रतिपादक
45+
सुपर ट्रिक्स
10+
इंटरैक्टिव क्विज
चुनौतीपूर्ण
सीधे वहां जाएं जहाँ आपको सीखना है!
हमने आपकी सुविधा के लिए संपूर्ण मनोविज्ञान पाठ्यक्रम को आसान श्रेणियों में बांट दिया है। सिद्धांतों को याद रखने के लिए "साइको चालीसा" को दोहराएं या "क्विज" के माध्यम से अपनी तैयारी का तुरंत टेस्ट लें।
क्विक सर्च इंजन
जीन पियाजे: संज्ञानात्मक विकास की अवस्थाएं
TRICK: "सबने पूरी की मूर्ति आपकी संज्ञान से पियाजे"
01
संवेदी प्रेरक अवस्था
0 से 2 वर्ष
ज्ञानेन्द्रियों के माध्यम से और स्वाभाविक गामक क्रियाओं द्वारा अनुभव प्राप्त करना।
02
पूर्व संक्रियात्मक
2 से 7 वर्ष
प्रतीकात्मक विचार, सजीववाद, आत्मकेंद्रित सोच का हावी होना।
03
मूर्त संक्रियात्मक
7 से 11 वर्ष
तार्किक चिंतन प्रारंभ, वर्गीकरण, संरक्षण और क्रमबद्धता की समझ।
04
औपचारिक संक्रियात्मक
11 से 15 वर्ष
अमूर्त चिंतन, परिकल्पनात्मक तर्क और पूर्ण वैज्ञानिक दृष्टिकोण।
मनोविज्ञान की अतिमहत्वपूर्ण परिभाषाएं
"मनोविज्ञान, व्यवहार का निश्चित या शुद्ध विज्ञान है।"
— जे. बी. वाटसनव्यवहारवाद
"मनोविज्ञान ने सर्वप्रथम अपनी आत्मा का त्याग किया, फिर मन को त्यागा, फिर अपनी चेतना खोई और अब व्यवहार के ढंग को अपनाता है।"
— वुडवर्थविकासवादी
"शिक्षा मनोविज्ञान के अंतर्गत शिक्षा से संबंधित संपूर्ण व्यवहार और व्यक्तित्व आ जाता है।"
— बी. एफ. स्किनरक्रियाप्रसूत
क्र.सं.
सिद्धांत / नियम / विधि का नाम
प्रतिपादक / जनक
श्रेणी
थार्नडाइक के सिद्धांत याद करने की ट्रिक
सम्बन्धवाद और उद्दीपन-अनुक्रिया
"प्रयास, प्रयत्न-भूल से संयोजित अधिगम ने SR से संबंधित उद्दीपन अनुक्रिया को बहुखंड कर प्रशिक्षण थार्नडाइक ने दिया।"
डिकोडिंग (विश्लेषण):
प्रयास: प्रयास एवं त्रुटि का सिद्धांत
प्रयत्न-भूल: प्रयत्न व भूल का सिद्धांत
संयोजित अधिगम: संयोजनवाद का सिद्धांत
SR: S-R थ्योरी के जन्मदाता
संबंधित: संबंधवाद का सिद्धांत
उद्दीपन अनुक्रिया: उद्दीपन अनुक्रिया का सिद्धांत
बहुखंड: बहुखंड/बहुतत्व बुद्धि का सिद्धांत
प्रशिक्षण: प्रशिक्षण अंतरण का सर्वसम अवयव सिद्धांत
पावलव के सिद्धांत याद करने की ट्रिक
शास्त्रीय अनुबंधन
"अनुकूलित अनुक्रिया के शास्त्रीय अनुबंधन से संबंध का प्रतिस्थापक पावलव है।"
डिकोडिंग (विश्लेषण):
अनुकूलित अनुक्रिया: अनुकूलित अनुक्रिया का सिद्धांत
शास्त्रीय अनुबंधन: शास्त्रीय अनुबंधन का सिद्धांत
संबंध: संबंध प्रत्यावर्तन का सिद्धांत
प्रतिस्थापक: प्रतिस्थापक का सिद्धांत
मैस्लो (मास्लो) के सिद्धांत याद करने की ट्रिक
मांग एवं पूर्ति पदानुक्रम
"आत्मज्ञान की मांग की पूर्ति - स्वयं मैस्लो से होगी।"
डिकोडिंग (विश्लेषण):
आत्मज्ञान: आत्मज्ञान का सिद्धांत
मांग की पूर्ति: माँग-पूर्ति (आवश्यकता पदानुक्रम) का सिद्धांत
स्वयं: स्व-यथार्थीकरण अभिप्रेरणा का सिद्धांत
कुर्त लेविन के सिद्धांत याद करने की ट्रिक
क्षेत्रीय एवं तलरूप अधिगम
"लेविन-क्षेत्र का समूह तरल है।"
डिकोडिंग (विश्लेषण):
क्षेत्र: क्षेत्रीय सिद्धांत
समूह: समूह गतिशीलता सम्प्रत्यय का सिद्धांत
तरल (तलरूप): तलरूप का सिद्धांत
स्वरचित साइको चालीसा - गाकर याद करें!
यह काव्यात्मक चालीसा आपके संपूर्ण मनोविज्ञान पाठ्यक्रम को कंठस्थ करने का अनूठा तरीका है। नीचे दी गई पंक्तियों को दोहराएं और परीक्षा में शत-प्रतिशत अंक प्राप्त करें।
प्रथम सोपान: विचारधारा और संप्रदाय
"जय साइको विज्ञान उजागर, साईक लोगस से भरा सागर । विलियम वुंट अति विशाला, लिपजिंग मध्य खोली प्रयोगशाला ।।"
"टीचनर वुंट संरचनावादी, विलियम जेम्स प्रकार्यवादी । वाटसन व्यवहार के ज्ञाता, कोहलर है गेस्टाल्टवाद के दाता ।।"
द्वितीय सोपान: अधिगम सिद्धांत
"थार्नडाइक सम्बन्धवाद को जाना, तत्परभ्यास प्रभाव बखाना । प्रयत्न-भूल विधि के दाता, उद्दीपन-अनुक्रिया के ज्ञाता ।।"
0 Comments