विज्ञापन

WELCOME TO U NEWS

साइको चालीसा मनोविज्ञान शोर्ट रिवाइज लेखन दिनेश कुमार कीर

 साइको चालीसा दिनेश कुमार कीर


जय साइको विज्ञान उजागर, साईक लोगस से भरा सागर ।

विलियम वुंट अति विशाला, लिपजिंग मध्य खोली प्रयोगशाला ।।


टीचनर वुंट संरचनावादी, विलियम जेम्स प्रकार्यवादी ।

वाटसन व्यवहार के ज्ञाता, कोहलर है गेस्टाल्टवाद के दाता ।।


थार्नडाइक सम्बन्धवाद को जाना, तत्परभ्यास प्रभाव बखाना ।

प्रयत्न-भूल विधि के दाता, उद्दीपन-अनुक्रिया के ज्ञाता ।।


 सूझ सुल्तान कोहलर लाया, क्रिया-प्रसूत स्किनर सिखाया ।

प्राचीनुबंध पावलव लाया, भोजन-घंटी संबंध बताया ।।


उपलब्धि प्रेरण एटकिंसन जाना, आवश्यकता पदक्रम मैसलो भाना । पठन विकृति होती डिक्लेक्सिया,  अधिगम विकृति बनी डिस्फेजिया ।। लेखन विकृति डिस्ग्राफिया कहलाई, गणित विकृति डिस्केलकुलिया भाई ।।।


किंडरगार्डन बच्चों का बगीचा, फ्रोबेल ने इसे प्रेम में सींचा ।

बुनियादी शिक्षा गांधी को भाई, प्रोजेक्ट प्रणाली किलपैट्रिक लाई ।।


खेल विधि हेधर कुक जाना, मांटेसरी विधि मारिया बखाना ।

गौलमेल संवेग सिद्धांया, गाल्टन बुद्धि कदम बढ़ाया ।।


मूर्त, अमूर्त, सामाजिक बुद्धि, प्राप्त किये थार्नडाइक सिद्धि ।

प्रथम माप बुद्धि बिने किह्ना, टर्मन बुद्धि लब्धि दे दीना ।।


त्रिआयामी गिलफार्ड का भाई, थार्नडाइक बहु कारक लाई ।

गार्डनर बहुबुद्धि के दाता, बर्ट-वर्नन पदानुक्रमिक के ज्ञाता ।।


तरल ठोस बुद्धि केटल जानो, तीन कारक स्पीयरमेन मानो ।

समूह कारक थर्स्टन से पाया, पास एलॉग अलेकजेंडर लाया ।।


बैटरी परीक्षण भाटिया दीन्हा, बिने साइमन परीक्षण किन्हा ।

व्यक्तित्व पर्सोना से आया, हिंदी अर्थ मुखौटा बताया ।।


सिगमंड फ्रायड मनोविश्लेषी, चेतन,अर्द्ध, अचेतन अभिलेखी ।

इड़, ईगों, सुपर आप बखाना, मूल प्रवृत्ति जीवन मृत्यु माना ।।

इरोज शब्द जीवन का मूलक, थैनाटोस है समूलक ।।।


हिप्पोक्रेट्स प्रथम प्रकार बताया, शारीरिक द्रव्य में सबको पाया ।

क्रेश्मर शरीर गठन को जाना, स्थूल, कृश, पुष्ट, विशाल को माना ।।


शेल्डन ने भी शरीर को गाया, एण्टो-मिसो-एक्टोमार्फी पाया ।

मनोवैज्ञानिक युंग को जानो, अतः बहिर्मुखी को मानो ।।


नैतिक विकास कोहल्बर्ग है भाई, विकासवाद लैमार्क है लाई ।

मॉर्गन-मुर्रे TAT अति भाया, स्याही धब्बा रोर्शा लाया ।।


16 कारक कैटल को जानो, CAT बेलक का मानो ।

MPPT हाथावे का भाई, SCT टेन्ड-पाईन से आई ।।

Post a Comment

0 Comments