विज्ञापन

WELCOME TO U NEWS

अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस मनाया

 अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस मनाया 

***************************

पन्ना, पवई, शासकीय माध्यमिक शाला नारायणपुरा में अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस मनाया गया इस अवसर पर शिक्षक सतानंद पाठक ने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस पहली बार 8 सितंबर, 1967 को मनाया गया था। इसकी घोषणा यूनेस्को ने 26 अक्टूबर, 1966 को की थी। इस दिन को मनाने का मकसद, लोगों, समुदायों, और समाजों में साक्षरता के महत्व को उजागर करना है। 

यूनेस्को के मुताबिक, साक्षरता दिवस से अंतरराष्ट्रीय समुदाय को यह याद दिलाया जाता है कि साक्षरता एक मानवाधिकार है और पढ़ाई की नींव है। आज के कार्यक्रम में रघुवीर तिवारी बी ए सी, दिवाकर मणि पांडेय सी ए सी, रमेश कुमार प्रजापति विकासखंड सह समन्वयक साक्षरता, श्रीमती माया खरे प्रधानाध्यापक, भरत कुमार पाठक, राजेश कुमार पाठक विवेक सिंह, कुमारी अंकिता जैन एवं ग्रामवासी और छात्र छात्राएं शामिल रहे। 

Post a Comment

0 Comments