अंतर्राष्ट्रीय स्वच्छ वायु दिवस के दिवस पर किया पौधारोपण
पन्ना, पवई, शासकीय माध्यमिक शाला नारायणपुरा में स्वच्छ वायु दिवस के अवसर पर पौधारोपण करते हुए पर्यावरण प्रेमी शिक्षक सतानंद पाठक ने कहा कि नीले आसमान के ध्येय की प्राप्ति के लिए स्वच्छ वायु दिवस पर हम सभी पौधरोपण करें और प्रदूषण के स्तर को कम करने में अपना हरसंभव योगदान भी दें। आइये, भावी पीढ़यों को स्वच्छ वायु, स्वस्थ वातावरण देने के अपने संकल्प की ओर कदम बढ़ायें। आज के कार्यक्रम में रघुवीर तिवारी बी ए सी दिवाकर मणि पाण्डे सीएसी, रमेश प्रजापति साक्षरता प्रभारी पवई श्रीमती माया खरे प्रधानाध्यापक, भरत कुमार पाठक, राजेश पाठक, विवेक सिंह एवं सुश्री अंकिता जैन, रमेश लोधी उपस्थित रहे

0 Comments