विज्ञापन

WELCOME TO U NEWS

गणतन्त्र दिवस समारोह की पूर्व तैयारी बैठक

 


जुनिया, 20 जनवरी

राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय जुनिया में ग्राम पंचायत सरपंच कृष्ण गोपाल सैन की अध्यक्षता एवं पंचायत प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी एवं कार्यवाहक प्रधानाचार्य प्रहलाद मीणा के सानिध्य मे गणतन्त्र दिवस समारोह कार्यक्रम आयोजन हेतु बैठक का आयोजन किया गया। बैठक मे सभी विद्यालय के द्वारा सामूहिक मार्च फास्ट, व्यायाम, सांस्कृतिक कार्यक्रम, बैठक व्यवस्था, मंच व्यवस्था, पारितोषिक वितरण, मिठाई वितरण पर चर्चा कर गणतन्त्र दिवस आयोजन का निर्णय किया गया।बैठक मे भामाशाह कालुराम मौर्य द्वारा गणतन्त्र दिवस के मौके पर 2500 छात्र-छात्राओं के लिए स्पेशल भोजन कराने की घोषणा की गई। बैठक में एस.डी.एम.सी. व एस.एम.सी., विधायक प्रतिनिधिगण फकीर चंद माली, घनश्याम गौड, रोहित कौशिक, सेवानिवृत्त शिक्षाविद सुरेश चंद शर्मा, पूर्व सरपंच दुर्गा लाल मेघवंशी, सामाजिक कार्यकर्ता निजाम मन्सुरी, उपप्राचार्य जितेन्द्र सिंह शक्तावत, बसन्त खाती, व्याख्याता वीरेन्द्र कुमार स्वर्णकार, सत्यनारायण वैष्णव, वरिष्ठ शारीरिक शिक्षक दिनेश कुमार चौहान, वरिष्ठ अध्यापक रामगोपाल धाकड, बद्री लाल बैरवा, आशुतोष धाकड, जितेंद्र सिंह भाटी, बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय विद्यालय प्रभारी शिक्षिका विमला पारीक, सहित महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम विद्यालय  दिवाकर उच्च प्राथमिक विद्यालय, आर्यभट्ट उच्च प्राथमिक विद्यालय, राधा स्वामी माध्यमिक विद्यालय के प्रतिनिधि प्रभारीगण, एस डी एम सी, एस एम सी सदस्यों ने भाग लिया। बैठक एजेंडा व्याख्याता वीरेन्द्र कुमार स्वर्णकार द्वारा रखा गया, बैठक मे उपस्थित गणमान्यजनों द्वारा कार्यक्रम को शालीनता पूर्वक, दिव्य-भव्य आयोजन की रूपरेखा प्रस्तुत की गई।

Post a Comment

0 Comments