विज्ञापन

WELCOME TO U NEWS

जुनिया राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में ब्लाक निष्पादन बैठक का आयोजन

दिनेश कुमार कीर,

केकड़ी, अजमेर - जुनिया राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में कार्यालय मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी केकडी अधिनस्थ पी ई ई ओ विद्यालय प्रधानाचार्यों की ब्लॉक निष्पादन बैठक का आयोजन किया गया। बैठक का शुभारंभ मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी गोपी लाल कीर एवं अतिरिक्त ब्लॉक शिक्षा अधिकारी विष्णु प्रसाद शर्मा द्वारा किया गया।

वार्ताकार बहादुर सिंह शक्तावत, जितेंद्र कुमार उपाध्याय, फरीदा बानो, जगदीश प्रसाद जांगिड़ ने यु डाईस प्रविष्टी, आधार एवं नामांकन अपडेशन जिला रेगिंग समीक्षा, एस.एन.ए. उपयोगिता प्रमाण पत्र, कक्षा पांच व आठ के ऑनलाइन आवदेन पर चर्चा की गई। मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी गोपी लाल कीर बोर्ड परिणाम उन्नयन, शाला सम्बलन एप नवीनतम जानकरी, प्रखर राजस्थान 2.0 एवं निपुण राजस्थान की प्रदान की, अतिरिक्त ब्लॉक शिक्षा अधिकारी विष्णु प्रसाद शर्मा ने माई कॅरियर एडवाइजर एप व उपयोग की जानकारी दी गई। 

ब्लॉक निष्पादन समिति अध्यक्ष प्रधानाचार्य किशन वैष्णव, सचिव हेमेंद्र चौधरी, पी ई ई ओ जुनिया प्रहलाद मीणा, प्रधानाचार्य महात्मा गांधी भंवर लाल वर्मा ने सभी उपस्थित अधिकारीगण का स्वागत किया। उपप्रधानाचार्य जितेन्द्र सिंह शक्तावत, व्याख्याता वीरेन्द्र कुमार स्वर्णकार, सत्यनारायण वैष्णव वरिष्ठ शारीरिक शिक्षक दिनेश कुमार चौहान ने व्यवस्थाओं मे सहयोग किया। इसी महीने मे सेवानिवृत हो रहे श्री राजेंद्र सिंह प्रधानाचार्य नाईखेड़ा का स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।

 कार्यक्रम का संचालन एवं सम्बोधन प्रधानाचार्य बालिका जुनिया श्रीधर जाट द्वारा किया गया।

Post a Comment

0 Comments