केकड़ी 18 नवंबर,
राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय जूनियां केकड़ी में मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी के वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए मुख्य आतिथ्य में एस. आई. आर. कार्यशाला का कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य एवं अध्यक्ष ईएलसी स्थानीय शाला के प्रधानाचार्य श्री श्रीधर जाट एवं उपप्रधानाचार्य श्रीमती मैना जांगिड़ की अध्यक्षता व ईएलसी प्रभारी श्रीमती ललिता कुमारी जाट के सानिध्य में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में एस. आई. आर. कार्यक्रम की विस्तार से जानकारी देते हुए - स्वीप प्रभारी कैलाश चन्द जोशी ने बताया कि प्रत्येक छात्रा को अपने परिवार व अड़ोस-पड़ोस के मतदाताओं को एस.आई.आर. कार्यक्रम से जोड़ने में पूर्ण सहयोग करना है। इस कार्य को कैसे संपन्न करना है? उन्होंने विस्तार से ऑफलाइन और ऑनलाइन करने की जानकारी प्रदान की। कार्यक्रम में उपस्थित स्वीप प्रभारी सत्यनारायण शर्मा ने भी इसके बारे में जानकारी दी तथा इस कार्यक्रम को लेकर विभिन्न छात्राओं के दो-दो मिनट के साक्षात्कार लिए।
कार्यक्रम के दौरान व्यावहारिक जानकारी देते हुए प्रत्येक मतदाता का आधार कार्ड, मतदाता पहचान पत्र, 2 फोटो तैयार रखने की जिम्मेदारी छात्राओं को दी गई। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य श्री श्रीधर जाट, उपप्रधानाचार्य- श्रीमति मैना जांगिड़ और विद्यालय परिवार उपस्थित रहा एवं ईएलसी के सभी छात्राए उपस्थिति थी। इस अवसर पर उपखंड अधिकारी कार्यालय के स्वीप कार्यक्रम के अधिकारी श्री कैलाश जोशी एवं सत्यनारायण शर्मा ने 17 अध्यापकों एवं उनके परिजनों से अधिक SIR फोर्म को हाथों-हाथ ऑनलाइन किया गया। कार्यक्रम का संचालन सत्यनारायण शर्मा ने किया।

0 Comments